14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Numerology Secrets Prediction: 1 से 9 मूलांकों में यह मूलांक वाले लोग होते हैं सबसे ज्यादा चालाक, दुश्मनों को हराने का नहीं छोड़ते कोई भी मौका

Numerology Secrets Prediction: अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की जन्मतिथि उसके स्वभाव, सोच और जीवन की दिशा पर गहरा प्रभाव डालती है। 1 से 9 तक हर मूलांक का संबंध किसी न किसी ग्रह से माना जाता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Mar 14, 2026

Numerology, Mulank Prediction, Astrology Tips,

Mulank personality traits in numerology|फोटो सोर्स- Freepik

Numerology Secrets Prediction: अंक ज्योतिष में 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लोगों का स्वभाव और व्यक्तित्व अलग-अलग बताया गया है। कुछ मूलांक वाले लोग बेहद शांत और सहयोगी होते हैं, तो कुछ तेज दिमाग और रणनीतिक माने जाते हैं। वहीं एक ऐसा मूलांक भी माना जाता है, जिसके लोग बेहद चालाक, सतर्क और अपनी चालों के लिए जाने जाते हैं। इनसे दुश्मनी लेना अक्सर भारी पड़ सकता है, क्योंकि ये सही समय देखकर अपने विरोधियों को करारा जवाब देना जानते हैं।

आखिर कौन-सा है वो मूलांक?

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 4 माना जाता है। ऐसे लोग आमतौर पर तेज दिमाग और गहरी सोच वाले होते हैं। वे परिस्थितियों को जल्दी समझ लेते हैं और हर काम को अलग दृष्टिकोण से देखने की क्षमता रखते हैं। इनके व्यक्तित्व में रहस्य का तत्व भी होता है, इसलिए कई बार लोग इन्हें पूरी तरह समझ नहीं पाते।

दुश्मनी को आसानी से नहीं भूलते

मूलांक 4 वाले लोग स्वभाव से किसी को नुकसान पहुंचाने वाले नहीं होते। वे अपने काम में लगे रहना और दूसरों की मदद करना पसंद करते हैं। लेकिन अगर कोई उनके साथ गलत व्यवहार करता है, तो वे उस बात को आसानी से भूलते नहीं हैं। वे सीधे टकराव से ज्यादा अपनी बुद्धि और योजना से जवाब देने में विश्वास रखते हैं। कहा जाता है कि जब ये ठान लेते हैं, तो अपने विरोधियों को मात देने तक शांत नहीं बैठते।

राहु का प्रभाव और रणनीतिक सोच

राहु को छाया ग्रह माना जाता है और इसका प्रभाव व्यक्ति को गहरी सोच और असाधारण रणनीति की क्षमता देता है। मूलांक 4 वाले लोग अक्सर समस्याओं का ऐसा समाधान निकाल लेते हैं, जो दूसरों के लिए मुश्किल होता है। यही कारण है कि उन्हें मुश्किल परिस्थितियों में भी मजबूत और चतुर माना जाता है।

जीवन में संघर्ष लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति

इन लोगों के जीवन में कई बार चुनौतियां आती हैं, लेकिन उनकी इच्छाशक्ति उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देती है। मेहनत, धैर्य और तेज दिमाग के कारण वे धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बना लेते हैं। इसलिए अंक ज्योतिष में मूलांक 4 वालों को रहस्यमयी, बुद्धिमान और रणनीतिक सोच वाला माना जाता है।

बड़ी खबरें

View All

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग