
Chatgpt
Mauni Amavasya 2026 Shubh Sanyog: माघ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन मौनी अमावस्या का व्रत रखा जाता है। इस साल ये व्रत 18 जनवरी को रविवार के दिन रखा जाएगा। इसके साथ ही इस साल मौनी अमावस्या के दिन मकर राशि में एक साथ पांच ग्रहों के गोचर से कई सारे शुभ योग भी बनने जा रहे हैं। मौनी अमावस्या के दिन मकर राशि में बुधादित्य, शुक्रादित्य, मंगलादित्य जैसे शुभ योग का निर्माण होगा। ये योग कुछ राशिवालों के लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाले हैं। इसके साथ माघी अमावस्या के दिन अर्धोदय योग भी बनेगा। इस योग में गंगा स्नान और दान करना बहुत ही शुभ होता है। आइए जानते हैं मौनी अमावस्या के दिन बन रहे योग से किन राशिवालों लाभ मिलेगा।
मेष राशि
मेष राशि के जातक के लिए ये सारे योग बहुत ही लाभकारी रहने वाले हैं। इस दौरान आपके धन में वृद्धि होगी। इसके साथ ही आपकी सेहत में भी सुधार होगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन लोगों को काम मिल सकता है। व्यापार में भी अच्छा मुनाफा कमाने की संभावना है।
वृषभ राशि
मौनी अमावस्या के दिन बन रहे शुक्रादित्य योग से वृषभ राशि के जातक को बहुत ही लाभ मिलने वाला है। वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र को माना जाता है। इन राशि वालों को इस समय में धन का लाभ होगा। इसके साथ ही अगर इनका कोई काम अटका हुआ था तो वो पूरा हो सकता है।
कन्या राशि
माघी अमावस्या कन्या राशि वालों के आय में वृद्धि लेकर आने वाला साबित होगा। इस समय में आपके आपके निवेश का अच्छा रिर्टन भी मिल सकता है। इसके साथ ही आपकी मेहनत रंग ला सकती हैं और नौकरी के नये अवसर आपको मिल सकते हैं। इस समय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव भी आएगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातक के लिए ये योग बहुत शुभ रहने वाले हैं। इस समय में आपको कई शुभ समाचार मिल सकते हैं। अगर आप किसी नये काम की तलाश कर रहे हैं तो वो तलाश पूरी होगी। परिवार और जीवनसाथी का आपको पूरा साथ मिलेगा।
Published on:
17 Jan 2026 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
