14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mangal Nakshatra Gochar 2026: जनवरी के महीने में मंगल करेंगे इस दिन गोचर, इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

Mangal Gochar 2026: जनवरी के महीने में ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। मंगल के राशि परिवर्तन का असर सारी राशियों पर पड़ने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मंगल के मकर राशि में प्रवेश से किन राशियों को लाभ मिल सकता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Religiondesk

image

jayanti jha

Jan 10, 2026

Mangal Nakshatra Gochar 2026

istock

Mangal Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह 16 जनवरी 2026 को मकर राशि में गोचर करेंगे। उसके बाद मंगल 29 जनवरी को रात 12 बजकर 46 मिनट पर मंगल श्रवण नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल का मकर राशि में गोचर और श्रवण नक्षत्र में गोचर दोनों ही जनवरी के महीने में होने जा रहा है। मंगल का ये गोचर सारी राशियों पर असर डालेगा। मंगल गोचर से कुछ राशि के जातक को बंपर लाभ मिलने वाला है। मंगल ग्रह श्रवण नक्षत्र का स्वामी ग्रह माना जाता है। मंगल के इस नक्षत्र में प्रवेश से कुछ राशि के जातकों को संवाद और अध्यात्म के क्षेत्र खूब सफलता मिलेगी। चलिए जानते हैं किन राशि वालों के लिए होगा फायदेमंद

इन राशियों के लिए होगा लाभकारी

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए मंगल का गोचर बहुत ही शुभ साबित होगा। आप अपने किसी खास दोस्त के साथ मुलाकात कर सकते हैं। इसके साथ ही उसके साथ किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। इसके साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मंगल के प्रभाव के कारण आपके अपने काम में बहुत ही मन लगेगा।

धनु राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार मंगल का गोचर धनु राशिवालों के बहुत सारे शुभ संकेत लेकर आने वाला है। इस समय में आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में रोमांस बढे़गा। आपको कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। किसी नये काम की तलाश में हैं तो वो पूरा हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातक के लिए मंगल का गोचर धन में लाभ दिलाने वाला साबित हो सकता है। इस समय में आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में भी बहुत सराहाना मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि
मंगल का गोचर मकर राशि में होगा। जो कि इस राशि के जातक के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। लाइफ पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। जो काम अभी तक अटका हुआ है वो पूरा हो सकता है। धन लाभ के नये अवसर खुलेंगे। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ मिल सकता है। कोई नई डील भी पक्की हो सकती है।