30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jan 11, 2026

Makar Sankranti 2026 Date: सूर्य का होगा मकर राशि में प्रवेश, जानें 12 राशियों पर असर

Makar Sankranti 2026 नई शुरुआत, सकारात्मक ऊर्जा और शुभता का पर्व है। सूर्य का मकर राशि में गोचर सभी राशियों के जीवन पर प्रभाव डालता है। इस दिन स्नान, दान और सूर्य उपासना से पुण्य की प्राप्ति होती है।

Shubh Muhurt

Shubh Muhurt Sun transition capricorn: मकर संक्रांति के बाद शुभ मुहूर्त

मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक प्रमुख और पावन पर्व है। साल 2026 में मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही मनाई जाएगी। 15 जनवरी को लेकर किसी भी तरह का भ्रम नहीं रखना चाहिए। पंचांग के अनुसार इसी दिन भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे और उत्तरायण की शुरुआत होगी।

मकर संक्रांति का महत्व क्यों है खास? (Significance of Makar Sankranti in Hindi)

मकर संक्रांति को सूर्य और शनि के विशेष संबंध से जोड़ा जाता है। सूर्य देव पिता हैं और शनि देव पुत्र। जब सूर्य मकर राशि में आते हैं, तो इसे पिता-पुत्र मिलन माना जाता है। इस दिन से शुभ कार्यों की शुरुआत होती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु ने असुरों पर विजय पाई थी। महाभारत काल में भीष्म पितामह ने भी सूर्य के उत्तरायण होने पर ही देह त्याग किया था, जिससे इस पर्व का आध्यात्मिक महत्व और बढ़ जाता है।

सूर्य का मकर राशि में गोचर: 12 राशियों पर असर (Surya Gochar 2026 Effects on Zodiac Signs)

मेष राशि (Aries)

करियर में तरक्की, नौकरी और बिजनेस में अच्छे अवसर मिलेंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

वृष राशि (Taurus)

भाग्य का साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी और धर्म-कर्म से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

स्वास्थ्य और विवादों से सतर्क रहें। जल्दबाजी में फैसले न लें, सीखने पर ध्यान दें।

कर्क राशि (Cancer)

साझेदारी में सावधानी रखें। मेहनत से मान-सम्मान और धन लाभ होगा।

सिंह राशि (Leo)

स्वास्थ्य और खर्चों पर नियंत्रण जरूरी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo)

क्रिएटिव कामों में उन्नति। प्रोफेशन में आगे बढ़ने का समय।

तुला राशि (Libra)

घर-परिवार और प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले अनुकूल। खर्चों पर कंट्रोल रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

मेहनत से करियर में ग्रोथ। भाई-बहनों से विवाद से बचें।

धनु राशि (Sagittarius)

धन लाभ और आर्थिक स्थिति में सुधार। वाणी पर संयम रखें।

मकर राशि (Capricorn)

मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर मजबूत होगा, आलस्य से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius)

विदेश यात्रा और खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि (Pisces)

आय में वृद्धि। नौकरी-बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें