13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi 2026: होली पर शुक्र का बड़ा गोचर, शनि के साथ मिलकर मिथुन और कुंभ समेत इन राशियों को बनाएंगे मालामाल

Venus Saturn Conjunction 2026 : Holi 2026 पर बन रहा है बड़ा ज्योतिषीय संयोग। शुक्र और शनि की दुर्लभ युति मीन राशि में कई राशियों के लिए धन, करियर और स्थायी सफलता के योग बना रही है। जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Jan 28, 2026

Shani Shukra Yuti 2026

Shani Shukra Yuti 2026: होली 2026 पर बन रहा शुभ संयोग, शुक्र-शनि की युति से इन राशियों की बदलेगी किस्मत (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

Shani Shukra Yuti 2026 : Holi 2026 पर शुक्र और शनि की जबरदस्त युति बन रही है, और ज्योतिष के मुताबिक ये दोनों ग्रह एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। 4 जनवरी 2026 को, होली के दिन, शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेगा और वहीं शनि भी मौजूद रहेगा। इनका साथ आना कई राशियों के लिए बढ़िया संकेत है। खासकर करियर और पैसों के मामले में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। प्रगति धीरे-धीरे मिलेगी, लेकिन टिकाऊ रहेगी। कामकाज में अनुशासन दिखेगा और धन से जुड़ी अच्छी खबरें भी मिल सकती हैं। तो चलिए, जानते हैं किन राशियों को ये ग्रहों का मेल सबसे ज्यादा फायदा देगा।

वृषभ राशि

होली और उसके बाद का वक्त आपके करियर के लिए गेमचेंजर बन सकता है। आपकी मेहनत और तेज़ी सीनियर्स को इंप्रेस कर देगी, जिससे आपको प्रोमोशन या कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आर्थिक हालात में भी सुधार आएगा—पैसा आएगा तो खर्च भी करेंगे, खासकर भौतिक सुख-सुविधाओं पर।

मिथुन राशि

शनि और शुक्र आपके कर्म भाव में युति बना रहे हैं, और इसका सीधा असर आपके काम पर दिखेगा। आपके टैलेंट की तारीफ होगी। अगर आप कला, एक्टिंग, सिंगिंग या म्यूजिक से जुड़े हैं तो कोई बड़ा ब्रेक मिल सकता है। नई नौकरी या कमाई के नए रास्ते भी खुल सकते हैं। साथ ही, माता-पिता से रिश्ते बेहतर होंगे।

तुला राशि

इस समय आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। लोग आपकी काबिलियत से जलेंगे, लेकिन आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। मां की तरफ से धन लाभ मिलने के संकेत हैं। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें, बाकी समय आपके फेवर में रहेगा।

वृश्चिक राशि

आपकी फोकस पावर और अनुशासन दोनों बढ़ेंगे। प्रतियोगी परीक्षा देने वालों को सफलता मिल सकती है। अगर आप विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे थे, तो ये पूरा हो सकता है। व्यापारी वर्ग की योजनाएं भी रंग लाएंगी। सेहत में भी सुधार दिखेगा।

मकर राशि

शनि-शुक्र की युति आपके आत्मविश्वास को नया पंख देगी। आप अपनी बात खुलकर और साफ-साफ कहेंगे, जिससे लोग आपके मुरीद हो जाएंगे। पैसों की स्थिति भी मजबूत होगी; सेविंग्स बढ़ेंगी। कुछ लोग इस दौरान खुद का बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं।

कुंभ राशि

आपके लिए भी ये युति शानदार रहेगी। खासकर अगर आप फैमिली बिजनेस करते हैं, तो होली के आस-पास बड़ा मुनाफा हो सकता है। आपकी बनाई हुई प्लानिंग अब पूरी होती नजर आएगी। घर-परिवार के साथ अच्छा वक्त बितेगा, जिससे मन की परेशानी दूर होगी।

Frequently Asked Questions