10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के विधानसभाध्यक्ष की कारों का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, बड़े सड़क हादसे में चार घायल

Narendra Singh Tomar- मंगलवार शाम को अशोकनगर-देहरदा मार्ग पर क्षतिग्रस्त सड़क और गिट्टी के ढेर के कारण हुआ हादसा

2 min read
Google source verification
MP Assembly Speaker Narendra Singh Tomar's convoy of cars met with an accident

MP Assembly Speaker Narendra Singh Tomar's convoy of cars met with an accident

Narendra Singh Tomar- एमपी के विधानसभाध्यक्ष नरेंद्र तोमर की कारों का काफिला दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अशोकनगर के पास हुए इस बड़े सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। विधानसभाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर Narendra Singh Tomar के काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं हालांकि स्पीकर पूरी तरह सुरक्षित हैं। मंगलवार शाम को अशोकनगर-देहरदा मार्ग पर क्षतिग्रस्त सड़क और गिट्टी के ढेर के कारण यह हादसा हुआ। काफिले में शामिल दो गाड़ियां आपस में बुरी तरह टकरा गईं। राहत की बात यह रही कि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर जिस मुख्य गाड़ी में सवार थे, वह काफिले में सबसे आगे चल रही थी। वे हादसे वाली जगह से पहले ही आगे निकल चुके थे जिससे विधानसभा अध्यक्ष पूरी तरह सुरक्षित रहे, लेकिन उनके पीएसओ और एक एएसआई व दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। गंभीर घायल पीएसओ को एंबुलेंस से ग्वालियर ले जाया गया।

दुर्घटना शाम करीब 5:20 बजे अशोकनगर-देहरदा मार्ग पर जंघार गांव के पास हुई। विधानसभा अध्यक्ष का काफिला इसी क्षतिग्रस्त सड़क से गुजर रहा था। सबसे आगे पायलट वाहन और विधानसभा अध्यक्ष की गाड़ी चल रही थी। उनके पीछे पीएसओ का वाहन और उसके पीछे पुलिस का एक अन्य फॉलो वाहन था। अचानक पीएसओ का वाहन गिट्टी के ढेर पर चढ़ गया तो पीछे से आ रहा पुलिस का फॉलो वाहन पीएसओ की गाड़ी से जा टकराया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में पीएसओ को गंभीर चोट आई हैं, उन्हें तत्काल एंबुलेंस से ग्वालियर ले जाया गया है। वहीं, एएसआई प्रकाश बुनकर के पैर में चोट आई है, जिनका ईसागढ़ अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस के फॉलो वाहन में सवार दो अन्य पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोटें आई हैं।

शोक संवेदनाएं व्यक्त कर ग्वालियर लौट रहे थे तोमर

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर Narendra Singh Tomar मंगलवार को अशोकनगर जिले के दौरे पर थे। वे सबसे पहले मढ़ी महिदपुर गांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वे महुअन गांव गए, जहां उन्होंने भाजपा के पूर्व विधायक रहे राव राजकुमारसिंह यादव के निधन पर शोक जताया। दोनों जगह शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के बाद वे वापस ग्वालियर लौट रहे थे, तभी जंघार गांव के पास यह हादसा हो गया।