30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनूपपुर, May 30, 2026

अनूपपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिया में पलटने से 6 की मौत, 40 घायल

Tractor Trolley Overturn : अनूपपुर और उमरिया बॉर्डर पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर - ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरकर पलट गई है। हादसे में अबतक 6 लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है, जबकि 30 की हालत गंभीर बनी हुई है।

Tractor Trolley Overturn

अनूपपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिया में पलटी (Photo Source- Input)

Anuppur News :मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालही में अनूपपुर और उमरिया जिले की सीमा पर स्थित पुष्पराजगढ़ तहसील से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, क्षेत्र के करनपठार थाना इलाके की सरई चौकी के तिवनी गांव के पास शुक्रवार रात को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर - ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरकर पलट गई है। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी विक्रांत मुराब ने बताया कि, जिले के गिंजरी, पड़मनिया गांव के ग्रामीण परिवारों के साथ बिजौरा ग्राम पंचायत के तिवनी जंगल में पूजा करने आए थे। लगभघ देर शाम को लौटते वक्त ट्रेक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद ट्रॉली में सवार ग्रामीण करीब दस फीट नीचे जा गिरे। बताया गया ट्रॉली में कुल लगभग 40 से अधिक लोग सवार थे।

सभी घायल शहडोल मेडिकल अस्पताल रेफर

हादसे की जानकारी लगते ही उमरिया जिले के पाली थाना पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को पाली अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को शहडोल मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे में 22 पुरुष, 14 महिलाएं और 5 बच्चों घायल होने की खबर है। अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में परिजन पहुंच गए।

चार लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

बताया जा रहा है कि, ट्रॉली में सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य 4 ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। अबतक सामने आए अपडेट के अनुसार हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 30 सवारों की हालत गंभीर है। मृतकों में घनश्याम सिंह 45 वर्ष, भूपत सिंह 50 वर्ष निवासी पढमनिया, सहबल बैगा पिता गल्ली राम 55 वर्ष एवं बीर सिंह 60 वर्ष निवासी गिजरी की पहचान हुई है। एक जानकारी ये भी है कि, चालक तेज गति से ट्रैक्टर दौड़ा रहा था, इसी के चले पुलिया के मोड़ पर मोड़ नहीं पाया और अनियंत्रित होकर ट्रॉली पलट गई। फिलहाल, पुलिस हादसे के स्पष्ट कारणों की जांच कर रही है।

4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा

हादसे पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली खुद शहडोल मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की। यहां उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य का हाल जाना और मृतकों के परिजन को ढांढस बंधाया। इस दुखद हादसे में काल-कवलित नागरिकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4-4 लाख और संबल योजना के अंतर्गत 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता करने की बात कही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें