4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अफेयर की आग में दहला अमरोहा: महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी घर में हुआ कैद, गांव बना पुलिस छावनी

Amroha Crime News: यूपी के अमरोहा में अफेयर के शक में एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी घर में बंद हो गया, गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ की और हालात काबू में करने के लिए पांच थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई।

3 min read
Google source verification
amroha woman murder affair police action

अफेयर की आग में दहला अमरोहा..

Woman Murder in Amroha: अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र के पचोकरा गांव में बुधवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी खुद को महिला के घर में बंद कर बैठ गया, जिससे पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी को बाहर निकालने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया, जो कुछ ही देर में उग्र प्रदर्शन में बदल गया।

महिला की पहचान

मृतका की पहचान रूबी (35) के रूप में हुई है, जो अपने पति नरेंद्र कुमार और तीन बच्चों के साथ पचोकरा गांव में रहती थी। परिवार में दो बेटे लविश और नकुल तथा एक बेटी नैना शामिल हैं। गांव वालों के अनुसार, रूबी एक शांत स्वभाव की महिला थी और रोजमर्रा की तरह अपने घरेलू कामों में व्यस्त रहती थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि दोपहर का यह समय उसके जीवन का आखिरी समय बन जाएगा।

आरोपी और रिश्तों की चर्चा

आरोपी की पहचान धीरज वाल्मीकि के रूप में हुई है, जो गांव में राशन डीलर बताया जा रहा है। दोनों के घरों के बीच महज 50 मीटर की दूरी है। शुरुआती जांच में मामला कथित अफेयर से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस इस संबंध में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। ग्रामीणों के बीच पहले से ही दोनों के रिश्तों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं।

जानें क्या है पूरा मामला

ग्रामीणों के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 1 बजे रूबी गांव में आयोजित एक दावत से लौट रही थी। जैसे ही वह अपने घर की ओर बढ़ी, तभी आरोपी धीरज ने उसे रास्ते में रोक लिया। इससे पहले कि रूबी कुछ समझ पाती, धीरज ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। लगातार कई वार किए गए, जिससे रूबी मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी।

मौके पर उमड़ी लोगों की भीड़

रूबी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए। गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर की ओर बढ़ना शुरू कर दिया और उसे बाहर निकालने की मांग करने लगे। हालात बिगड़ते देख स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचना दी गई।

पुलिस और प्रशासन की तैनाती

स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मौके पर पांच थानों की पुलिस फोर्स बुलाई गई। कुछ ही देर में एसपी अमित कुमार आनंद, एएसपी अखिलेश भदौरिया, एसडीएम चंद्रकांता, सीओ अवध भान सिंह भदोरिया और सीओ सिटी अभिषेक यादव भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा था।

आरोपी के घर पर तोड़फोड़

गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी धीरज के घर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए गए और कई सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को बल प्रयोग की चेतावनी देनी पड़ी, ताकि भीड़ को पीछे हटाया जा सके।

घंटों बाद आरोपी की गिरफ्तारी

करीब साढ़े तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने रणनीति बनाकर आरोपी को घर से बाहर निकाला। शाम करीब साढ़े चार बजे धीरज को भीड़ से बचाते हुए पुलिस ने थाने पहुंचाया। इस दौरान पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो सके।

शव को लेकर बना रहा तनाव

हंगामे और विरोध के चलते महिला के शव को काफी देर तक मौके से नहीं उठाया जा सका। परिजन पुलिस की कार्रवाई से नाराज थे और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस अधिकारी लगातार परिजनों को समझाने और हालात को सामान्य करने में जुटे रहे।

जांच और आगे की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। अफेयर से जुड़े एंगल की भी पुष्टि की जा रही है और आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।