विदेश

डोनाल्ड ट्रंप के रोकने के बाद भी नहीं माना इजरायल, जवाबी कार्रवाई में ईरान पर एक साथ दागी कई मिसाइलें

Israel Strikes Iran: ईरान के मिसाइल हमले के बाद इजरायल ने बड़ा पलटवार किया। डोनाल्ड ट्रंप के मना करने के बावजूद तेहरान समेत कई प्रमुख शहरों पर हमले हुए, जिससे एक बार फिर पूरे मिडिल-ईस्ट में तनाव बढ़ गया है।

2 min read
Jun 08, 2026
IRAN-US WAR UPDATE
ईरान पर इजरायल की भीषण जवाबी कार्रवाई (सोर्स: ANI)

Middle East Tensions: मिडिल-ईस्ट में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ईरान द्वारा इजरायल पर मिसाइलें दागे जाने के बाद इजरायल ने सोमवार को जोरदार जवाबी कार्रवाई करते हुए तेहरान समेत कई प्रमुख शहरों को निशाना बनाया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रोकने के बावजूद इजरायल पीछे नहीं हटा और उसने ईरान पर एक साथ कई मिसाइलें दाग दी। हमलों के बाद कई इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनाई दीं और हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए।

दूसरी ओर, इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) का कहना है कि ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों का पता चलते ही देशभर में सायरन बजाए गए और रक्षा प्रणालियों को सक्रिय कर दिया गया।

बता दें इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने आगे ये भी बताया कि 8 अप्रैल के सीजफायर के बाद ईरान का ये पहला मिसाइल हमला था।

सीजफायर के बाद ईरान ने दाग दी एक साथ कई मिसाइलें

यूरो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान द्वारा किए गए मिसाइल हमले में अब तक किसी के घायल होने या किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने बताया कि उसकी रक्षा प्रणालियों ने ईरान से दागी गई दो मिसाइलों को हवा में ही रोक दिया। साथ ही IDF ने चेतावनी दी कि आगे भी हमले हो सकते हैं। वहीं, CNN के अनुसार एक इजरायली अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्थिति की समीक्षा के लिए सुरक्षा बैठक बुलाई है। इजराइली एयर फोर्स ने भी मिसाइल लॉन्च की पुष्टि करते हुए लोगों को सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने बताया कि ईरान से इजराइल की ओर कई मिसाइलें दागी गई हैं। सेना के अनुसार, देश की रक्षा प्रणालियां इन खतरों को रोकने के लिए लगातार काम कर रही हैं। साथ ही होम फ्रंट कमांड ने प्रभावित इलाकों के लोगों के मोबाइल फोन पर अलर्ट भेजकर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। अधिकारियों ने कहा है कि लोग सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और अगली सूचना मिलने तक सुरक्षित जगहों पर ही रहें।

हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल का जोरदार हमला

इजराइली एयर फोर्स (IAF) ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोगों से सतर्क रहने और जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। इससे पहले रविवार को इजरायल ने बेरूत के दहिह इलाके में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया था।

इजराइल का कहना है कि यह कार्रवाई उसके क्षेत्र पर हुई गोलीबारी के जवाब में की गई। वहीं, ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रवक्ता इब्राहिम रेज़ाई ने कहा है कि ईरान इस कार्रवाई का कड़ा और निर्णायक जवाब देगा।