Ali Khamenei State Funeral: अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद ईरान में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। तेहरान समेत कई शहरों में विशाल श्रद्धांजलि जुलूस निकलेंगे, जहां लाखों लोगों के जुटने की उम्मीद है।
Iran Supreme Leader Funeral: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद सरकार ने उनके सम्मान में तीन दिन के सरकारी अंतिम संस्कार और राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राजधानी तेहरान समेत कई बड़े शहरों में श्रद्धांजलि जुलूस निकाले जाएंगे, जिनमें लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
अधिकारियों के अनुसार, कोम और मशहद जैसे प्रमुख धार्मिक केंद्रों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खामेनेई की मौत ईरान के खिलाफ US-इजराइल युद्ध के शुरुआती दिन (28 फरवरी, 2026) में मौत हो गई थी, जिसके बाद से पूरे देश में शोक का माहौल है। सरकार इस अंतिम विदाई को ऐतिहासिक और यादगार बनाने की तैयारी कर रही है। ऐसे में दुनिया की नजरें अब ईरान पर टिकी हैं, जहां तीन दिनों तक श्रद्धांजलि बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों के जरिए देश अपने पूर्व सर्वोच्च नेता को अंतिम विदाई देगा।
ईरान के सरकारी चैनल IRIB से बातचीत में तेहरान के डिप्टी मेयर मोहम्मद अमीन तवाकोली-जादेह ने बताया कि अयातुल्ला अली खामेनेई की याद में तेहरान, क़ोम और मशहद में बड़े पैमाने पर श्रद्धांजलि जुलूस निकाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि केवल तेहरान में होने वाला मुख्य कार्यक्रम 24 घंटे से अधिक समय तक चल सकता है। प्रशासन इस आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां कर रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार, यह घोषणा खामेनेई के निधन के कई महीनों बाद की गई है। आमतौर पर इस्लामी परंपराओं में अंतिम संस्कार जल्द किया जाता है, लेकिन ईरानी अधिकारियों ने पहले इसे टालने का फैसला किया था। अब सरकार तीन दिनों तक चलने वाले भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारी कर रही है।
ईरानी सरकारी मीडिया का कहना है कि राजकीय अंतिम संस्कार समारोह जून के मध्य में आयोजित किया जा सकता है, हालांकि इसकी सटीक तारीख और समय अभी घोषित नहीं किए गए हैं।
खामेनेई 86 वर्ष के थे और तीन दशकों से अधिक समय तक ईरान के सर्वोच्च नेता रहे। इस दौरान वे देश के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक और धार्मिक नेता माने जाते थे। उनकी मौत के बाद ईरान में लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कहीं शोक का माहौल था तो कहीं लोगों ने अलग तरीके से प्रतिक्रिया दी।
खामेनेई के निधन के बाद उनके बेटे अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई को आधिकारिक तौर पर उनका उत्तराधिकारी चुना गया। हालांकि, पद संभालने के बाद से वे सार्वजनिक रूप से बहुत कम नजर आए हैं।