# विदेश

कौन हैं हान सियोंग-सुक, जो दक्षिण कोरिया में दो दशक बाद बनेंगी पहली महिला पीएम?

South Korea PM nominee: हान सियोंग-सुक बीते दो दशक बाद दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं। वे एक सेल्फ-मेड लीडर, पूर्व सीईओ और मौजूदा एमएसएमई व स्टार्टअप्स मंत्री हैं, जिनकी भूमिका देश की अर्थव्यवस्था को एआई और टेक्नोलॉजी के जरिए आगे बढ़ाने में अहम रही है।

2 min read
हान सियोंग-सुक (Photo - IANS)

Han Seong-sook: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-मयुंग ने प्रधानमंत्री पद के लिए हान सियोंग-सुक को नामित किया है। मौजूदा प्रधानमंत्री किम मिन पद छोड़ रहे हैं। संसद से मंजूरी मिलने के बाद हान बीते दो दशकों में प्रधानमंत्री बनने वाली पहली महिला होंगी। अभी वह दक्षिण कोरिया सरकार में एमएसएमई व स्टार्टअप्स की मंत्री हैं। दक्षिण कोरिया में उनकी गिनती सेल्फ-मेड लीडर के तौर पर होती है। राष्ट्रपति कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पीएम के तौर पर हान देश की अर्थव्यवस्था को एआई के बल पर आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगी। पूर्वी एशिया जापान के बाद आर्थिक रूप से संपन्न दक्षिण कोरिया की कमान भी अब महिला के हाथ में हो सकती है।

कारपोरेट जगत का जाना माना नाम

हान सियोंग-सुक द.कोरिया में कारपोरेट जगत का जाना माना नाम हैं। वह दिग्गज आइटी कंपनी नेवर की पहली महिला सीईओ भी रह चुकी हैं। द.कोरिया की अर्थव्यवस्था में सेमीकंडक्टर बिजनेस को एक्सपोर्ट दम के आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साथ ही देश के एमएसएमई सेक्टर को भी इस ग्रोथ से जोडऩे में उनका किरदार अहम है।

साधारण कर्मचारी से सीईओ फिर मंत्री बनीं

इंग्लिश लिटरेचर से ग्रेजुएट 58 वर्षीय हान सियोंग-सुक अपने करियर की शुरुआत एक साधारण कर्मचारी के रूप में की थी। लेकिन अपनी काबिलियत के दम पर ह देश की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी की सीईओ बन गईं। हान को टेक्नोलॉजी सेक्टर की अच्छी समझ होने के साथ ही वह एक बेहतर प्रशासक भी मानी जाती हैं। बतौर मंत्री उनका ट्रैक रिकार्ड शानदार रहा है।

सेल्फ-मेड लीडरः हान सियोंग-सुक

हान सियोंग-सुक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे एक सेल्फ-मेड लीडर हैं। चीफ ऑफ स्टाफ कांग ने उनके नाम का ऐलान करते हुए बताया कि हान ने अपने करियर की शुरुआत एक बेहद साधारण ऑफिस कर्मचारी के रूप में की थी और अपनी क्षमता व मेहनत के बल पर वे देश की सबसे बड़ी डिजिटल कंपनी की प्रमुख बनीं।

कांग ने आगे कहा, 'हान के पास निजी क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव और नवाचार की सोच दोनों हैं। वे इस बात को गहराई से समझती हैं कि आज के समय में समाज को एआई के जरिए बड़े बदलाव की कितनी आवश्यकता है।'