# अजब गजब

इस छोटे से शहर में रहते हैं महज 58 लोग, सब के सब हैं करोड़पति

आज हम आपको अमेरिका के एक छोटे से शहर के बारे में जहां पर सबसे कम आबादी है। इतनी कम कि आप सोच भी नहीं सकते। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शहर में महज सौ लोग भी नहीं रहते हैं।

less than 1 minute read

दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जिनके बारे में आज भी कई लोग अंजान हैं। लोगों को बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि जब लोगों को इन जगहों के बारे में पता चलता है तो वह भी हैरान रह जाते हैं। आज हम आपको अमेरिका के एक छोटे से शहर के बारे में जहां पर सबसे कम आबादी है। इतनी कम कि आप सोच भी नहीं सकते। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शहर में महज सौ लोग भी नहीं रहते। लेकिन वहां का औसत घरेलू आय, यानी प्रत्येक घर की आमदनी लगभग करोड़ों में है।

कुछ महीनों पहले जॉन वाइज़ नाम के एक यूट्यूबर ने एक वीडियो पोस्ट की थी। जिसमें वो जनवरी में अमेरिका की सबसे अलग-थलग काउंटी, लविंग काउंटी (Loving County) गया था। जिसका शहर मेनटोन काफी अनोखा और निराला है। इसका वीडियो उन्होंने बनाया है। इस वीडियो में आपको अनोखे दृश्य देखने को मिलेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेनटोन शहर 1931 में डेवलप हुआ था।

बता दें कि इस शहर में 1967 तक आबादी करीब 42 थी। उस वक्त यहां पानी की कोई सुविधा नहीं थी। न ही बैंक था और न ही डॉक्टर, अस्पताल, अखबार, वकील, क्लब या कब्रिस्तान तक की सुविधा नहीं थी। अब पानी की तो यहां सुविधा हो चुकी है पर अन्य सुविधाओं से अभी भी ये शहर अछूता है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि साल यानी 2022 में मेनटोन शहर में पहला कैफे, स्टॉप कैफे खुला था। अब इस शहर में सिर्फ 58 लोग रहते हैं। वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के अनुसार आबादी 58 है पर यूट्यूबर ने वीडियो में आबादी 64 बताई है। कई इमारतें खंडहर बन चुकी हैं जबकि कुछ जो अच्छी हालत में हैं, वो भी खाली पड़ी हैं।