# वाराणसी

पूर्वांचल से जुड़े लखनऊ बिल्डर हत्याकांड के तार, वाराणसी समेत कई जिलों में पुलिस ने डाला डेरा, गोली मारकर हुई थी हत्या

Lucknow property dealer murder case : viral video। Purvanchal news पुलिस को लीड मिली है कि हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले शूटर पूर्वांचल के रहने वाले थे। पुलिस पूर्वांचल में शूटरों की तलाश करने में जुटी है...

2 min read
Pc-video grab

Lucknow builder murder case: लखनऊ में सरेराह प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पूर्वांचल के कई जिलों में पुलिस ने डेरा डाला हुआ है। पुलिस को आशंका है हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले शूटर पूर्वांचल के ही रहने वाले हैं। इसके बाद वाराणसी समेत कई जिलों में पुलिस पहुंची हुई है। इस मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से भी कुछ जानकारियां हाथ लगी हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस की कुल 10 टीमें पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में पहुंची हुई है और मामले में स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।

लखनऊ में बुधवार को दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हुई हत्या के मामले में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस को लीड मिली है कि हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले शूटर पूर्वांचल के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि पुलिस की कुल 10 टीमें वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ समेत विभिन्न जिलों में डेरा डाले हुए है। वहीं, बताया जा रहा है कि इस मामले में किसी गैंग का हाथ हो सकता है, जिसके बाद पूर्वांचल के संगठित गिरोह पर भी पुलिस की निगरानी है।

कई एंगल से जांच में जुटी पुलिस

सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ की क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम ने सीसीटीवी के माध्यम से कई साक्ष्य एकत्रित किए हैं और बदमाशों के आने का मार्ग और जाने का मार्ग भी चिन्हित कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में प्रॉपर्टी विवाद और पैसों की लेनदेन के साथ ही कई एंगल को लेकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ शूटरों की सूची तैयार कर ली है। वहीं, जेल में बंद बदमाशों से भी पुलिस पूछताछ कर सकती है।

बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर संदीप की हत्या करने के बाद बाइक सवार बदमाश रायबरेली रोड होते हुए भाग निकले थे। वहीं, पुलिस ने किसान पथ, पीजीआई और रायबरेली रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी हुई है। हालांकि, जिन आरोपियों ने संदीप को गोली मारी थी, उन्होंने अपना मूह गमछे से बांधा हुआ था। इस कारण उनकी पहचान करने में पुलिस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और पुलिस को आशंका है कि पूर्वांचल के ही रहने वाले शूटर ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

ऑफिस जाने के दौरान मारी गई थी गोली

गौरतलाब है कि जौनपुर के सिकरारा टिकारी के रहने वाले संदीप की बुधवार को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि वह कल्ली पश्चिम पुलिस चौकी के पास स्थित अपने ऑफिस में जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए नकाबपोश बदमाश ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले। वहीं, संदीप की हत्या के बाद उनके पैतृक गांव में भी लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संदीप लखनऊ के वृंदावन कॉलोनी में रहते थे और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम किया करते थे।

Also Read
View All
मनीष सिंह हत्याकांड: प्रदर्शन की सूचना मिलते ही छवानी में तब्दील हुआ वाराणसी जिला मुख्यालय, कई संगठनों के पदाधिकारी हाउस अरेस्ट

दंपति के निजी वीडियो इंस्टा पर, पुलिस नहीं सुनी तो कोर्ट ने दिया FIR का आदेश, डाली गई 200 Video, वाराणसी का मामला

पत्नी की बेवफाई का मिला सबूत तो पति ने छोड़ा साथ, वाराणसी में पति-पत्नी और ‘वो’ की अनोखी कहानी

चंदौली कोर्ट बना रही संस्था ही बनाएगी वाराणसी कोर्ट की डिजाइन, शासन को भेजा गया प्रस्ताव, एक ही छत के नीचे होंगी सारी सुविधाएं

Bakrid 2026: 800 मस्जिदों में पढ़ी जाएगी नमाज, बकरीद पर वाराणसी में चाक चौबंद व्यवस्था, शहर मुफ्ती ने की खास अपील