# यूपी न्यूज

Lok Sabha Election Results 2024: लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जीते, पिछले बार से कम रहा मार्जिन

Lok Sabha Election Results 2024: रक्षा मंत्री और लखनऊ बीजेपी प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने सपा उम्मीदवार रविदास मेहरोत्रा को करीब 63 हजार वोटों से हराकर जीत दर्ज की है।

less than 1 minute read

Lok Sabha Election Results 2024: रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने करीब 63 हजार वोटों के अंतर से चुनाव जीत लिया है। पिछली बार की तुलना राजनाथ सिंह की जीत की मार्जिन इस बार कम रही। राजनाथ सिंह ने पिछले चुनाव में तीन लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। इस बार राजनाथ सिंह को करीब चार लाख के करीब वोट मिले, जबकि रविदास को करीब 3 लाख 37 हजार वोट मिले हैं।

इसके साथ ही मोहनलाल गंज सीट पर भाजपा उम्मीदवार कौशल किशोर को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वह जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गए। सपा उम्मीदवार आरके चौधरी ने उन्हें पराजित कर दिया।