Agra Lucknow Expressway Double Decker Bus Accident: लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे में सात यात्रियों की मौत हो गई। घटना के समय डबल डेकर स्लीपर बस दिल्ली से बिहार की तरफ जा रही थी।
Lucknow Agra Expressway accident in Unnao: उन्नाव के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। लखनऊ के ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान एक और घायल की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर हादसे को दुर्भाग्य बताया है। उन्होंने मृतक परिजनों के प्रति शोक संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की।
जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि बस चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ है। मौके से दुर्घटना का सामान को हटा दिया गया है। कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। मृतक परिजनों को आर्थिक मदद दी जाएगी।
उन्नाव में लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। घटना के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस यूपीडा की टीम ने राहत और बचाव कार्य चलाया। एंबुलेंस के माध्यम से घायल यात्रियों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने पांच को मृत घोषित कर दिया। वहीं 22 यात्री घायल है। जिनका उपचार चल रहा है। जिसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इनमें तीन की हालत गंभीर है। घटना औरास थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में उसे समय दर्दनाक हादसा हो गया। जब दिल्ली से बिहार जा रही एसी डबल डेकर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज रफ्तार अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे मौके चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची औरास थाना पुलिस ने राहत और बचाव कार्य किया। यूपीडा की टीम भी मौके पर पहुंच गई। सभी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसमें 5 को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में बिहार राज्य के सीवान पुलिस लाइन में तैनात 59 वर्षीय दरोगा रामचंद्र राम भी शामिल है। दूसरे मृतक की पहचान कैदी छत्रपाल सिंह तोमर के रूप में हुई है। जो गुरुग्राम का रहने वाला था।
घटना के समय डबल डेकर एसी बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। अभी औरास थाना क्षेत्र के एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 262 के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। ड्राइवर को झपकी लगने के कारण हादसा हो गया। गाड़ी की स्पीड काफी अधिक थी जिससे कई यात्री एक बस के शीशे को तोड़ते बाहर निकल गए। कई यात्री बस से बाहर ही लटके दिखाई पड़े। हादसे के बाद मौके का खौफनाक दृश्य सामने आया।
मृतक दरोगा और घायल सिपाही गुरुग्राम के रहने वाले कैदी छत्रपाल सिंह तोमर को पेशी पर लेकर गुरुग्राम की अदालत गए थे। जहां 24 तारीख को पेशी होने के बाद वापस बिहार आ रहे थे। अभी 4 मिनट को की पहचान नहीं हो पाई है गंभीर रूप से घायल तीन बस यात्रियों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।