# उज्जैन

MP के महाकाल मंदिर में कपल ने की सगाई, वीडियो में लिखा- जब महाकाल राजी तो क्या करेगा काजी

Mahakal Temple Engagement Video: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर से कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मंदिर प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Mahakal Temple Engagement Video Viral (Patrika.com)

Mahakal Temple Engagement Video: देश के ज्योतिर्लिंगों में मोबाइल ले जाना और फोटो-वीडियो बनाना प्रतिबंधित रहता है, लेकिन मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां दिल्ली से आए कपल की सगाई की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कपल ने वीडियो को इंस्टाग्राम में पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा- 'जब महाकाल राजी तो क्या करेगा काजी।' दोनों ने एक-दूसरे को नंदी हॉल में बाबा महाकाल के सामने रिंग पहनाई। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो ने एक बार फिर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी एंट्री को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए है।

दिल्ली से आए थे कपल, प्रोटोकॉल रास्ते से मिला

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पुलकित मल्होत्रा और गिन्नी खंडूजा कुछ दिन पहले महाकाल मंदिर में दर्शन करने आए थे। बताया जा रहा है कि दोनों को प्रोटोकॉल रास्ते से प्रवेश मिला था जिसे वायरल वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है। इस वीडियो में कपल एक-दूसरे का हाथ पकड़कर प्रवेश करते हैं। इसके बाद दोनों नंदी हॉल में भगवान महाकाल के सामने एक दूसरे को रिंग पहनाकर सगाई की रस्म को पूरा करते है। इस वीडियो को फिर वह इंस्टाग्राम पर अपलोड कर रील के रूप में शेयर कर देते है।

इसके बाद वह एक और वीडियो शेयर करते है जिसमे पिछली वीडियो के सगाई करने वाले हिस्से को काट कर अपलोड किया और कैप्शन में लिखा- जब महाकाल राजी तो क्या करेगा काजी।' सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया महाकाल सगाई वीडियो कुछ ही घंटों में तेजी से वायरल हो गया। जानकारी के मुताबिक वीडियो को 24 घंटे के भीतर 8 लाख से अधिक लाइक्स मिले।

उठे सवाल- कैसे मिली एंट्री?

वायरल हुए महाकाल सगाई वीडियो के बाद सबसे बड़ा सवाल मंदिर में मिली एंट्री को लेकर उठ रहा है। वीडियो में युवक-युवती प्रोटोकॉल वाले रास्ते से मंदिर में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में यह चर्चा शुरू हो गई कि उन्हें आधिकारिक अनुमति मिली थी या किसी माध्यम से वीआईपी गेट तक पहुंचाया गया। चर्चा है कि कपल को एक पुजारी के माध्यम से प्रवेश मिला था। वहीं वीडियो रिकॉर्डिंग में किसी सहयोगी की भूमिका भी सामने आ रही है। प्र

मामले की जांच शुरू

मामला सामने आने के बाद मंदिर समिति ने संज्ञान लेते हुए वीडियो को हटवा तो दिया लेकिन तब तक वीडियो वायरल हो चुका था। मंदिर प्रशासन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। युवक-युवती के मंदिर प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी भी की जा रही है।