# टॉलीवुड

बुरी खबर: किच्चा सुदीप की मां का हुआ निधन, सदमे में है पूरा परिवार

Kiccha Sudeep Mother Death: सुपरस्टार किच्चा सुदीप के घर पर शोक की लहर है। उनके सिर से मां का साया उठ गया है।

less than 1 minute read
किच्चा सुदीप की मां का हुआ निधन

Kiccha Sudeep Mother Passes Away: टॉलीवुड फिल्मों के सुपरस्टार किच्चा सुदीप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, एक्टर की मां का निधन हो गया, जिससे पूरा परिवार सदमे में है। किच्चा सुदीप की मां सरोज संजीव ने बेंगलुरु के एक हॉस्पिटल में आज यानी 20 अक्टूबर को अंतिम सांस ली है और दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।

किस वजह से हुआ किच्चा सुदीप की मां का निधन?

किच्चा सुदीप की मां की उम्र 86 साल थी। बढ़ती उम्र के कारण वह काफी बीमार रहती थीं और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद उन्हें बेंगलुरु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, अच्छी मेडिकल केयर मिलने के बाद भी आज उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से एक्टर के घर में शोक की लहर है। किच्चा भी मां के निधन से टूट गए हैं क्योंकि उनकी मां उनके दिल के बेहद करीब थीं। ऐसे में मां के निधन में किच्चा को झटका लगा है।

कब होगा अंतिम संस्कार?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किच्चा सुदीप की मां का पार्थिव शरीर आज ही उनके जेपी नगर के स्थित घर में ले जाया जाएगा, जहां परिवार और करीबी लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार आज ही शाम 5 बजे विल्सन गार्डन श्मशान घाट में किया जाएगा।