# टॉलीवुड

जान्हवी कपूर के कपड़ों पर सरेआम भड़कीं गायत्री चगंती, ‘पेड्डी’ विवाद के बीच लुक को लेकर लगाया गंभीर आरोप!

Actress Gayatri Chaganti Criticises Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के कपड़ों को लेकर सरेआम गायत्री चगंती ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 'पेड्डी' विवाद के बीच, गायत्री ने जान्हवी के लुक को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं और उनकी स्टाइलिंग को बेकार कहा।

2 min read
जान्हवी कपूर (this photo from x: @narreshrabari/@np_nationpress)

Actress Gayatri Chaganti Criticises Janhvi Kapoor: फिल्म 'पेड्डी' में जान्हवी कपूर के रोल को लेकर चल रही बहस में अब एक और आवाज जुड़ गई है। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस गायत्री चगंती ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा कमेंट किया जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने न सिर्फ 'पेड्डी' बल्कि जान्हवी की पिछली फिल्मों का भी जिक्र करते हुए कहा कि उनका शरीर ही उनकी पूरी इमेज बन गई है।

'सनी संस्कारी' में प्रीस्कूल टीचर के किरदार पर सवाल उठाया

गायत्री ने @recommendationcommunity पेज पर कमेंट करते हुए लिखा कि सच कहें तो कोई भी जान्हवी को उनकी एक्टिंग के लिए नहीं चुन रहा। उन्होंने कहा कि जान्हवी हर किरदार में अपने कॉस्ट्यूम के जरिए सेक्सुअलाइजेशन का एक भी मौका नहीं छोड़तीं चाहे उस किरदार की बैकस्टोरी कुछ भी हो।

इतना ही नहीं, गायत्री ने 'परम सुंदरी' का एक्जैमप्ल देते हुए कहा कि उसमें भी जान्हवी के पारंपरिक सादे कपड़े सेक्सी दिखने के लिए डिजाइन किए गए थे और फिर एक केरल के गांव में सेट सगाई के गाने में वो अचानक बेहद रिवीलिंग साड़ी में नजर आती हैं। फिल्म 'सनी संस्कारी' में प्रीस्कूल टीचर के किरदार में भी उनके कपड़ों पर उन्होंने सवाल उठाया।

जान्हवी कपूर की 'पेड्डी' की आलोचना तो नॉमर्ल हैं

गायत्री चगंती ने माना कि जान्हवी कपूर की 'पेड्डी' की आलोचना तो नॉमर्ल है, लेकिन साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि पिछली फिल्मों में ये पैटर्न जान्हवी की खुद की भागीदारी के बिना कैसे जारी रहा। इस कमेंट पर प्रतिक्रियाएं दो तरफ से आईं। तो कुछ यूजर्स ने गायत्री की बात को सही माना तो कुछ ने जान्हवी का बचाव करते हुए कहा कि असली जिम्मेदारी निर्देशकों और प्रोड्यूसर्स की है। इस पर जान्हवी ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बता दें, राम चरण की 'पेड्डी' ने हिंदी में 3 करोड़, कन्नड़ में 25 लाख, मलयालम में 10 लाख और तमिल में 45 लाख रुपये का बिजनेस किया है। इस तरह देखा जाए तो पहले दिन की कुल घरेलू कमाई का आंकड़ा 69.50 करोड़ तक पहुंच गया है। ये राम चरण के लिए अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।