# Tennis News

मुश्किल दौर में अल्काराज के साथ खड़े हुए नडाल और सिनर, फ्रेंच ओपन से हुए बाहर

राफेल नडाल ने सोशल मीडिया पर अल्काराज को संदेश देते हुए लिखा, “ऐसे कठिन दौर खिलाड़ी की असली ताकत को सामने लाते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि कार्लोस इससे पहले से भी मजबूत और बेहतर होकर वापसी करेंगे।” नडाल का यह भावुक संदेश टेनिस समुदाय में काफी सराहा जा रहा है, क्योंकि दोनों के बीच पिता-पुत्र जैसे गहरे रिश्ते के रूप में देखा जाता है।

2 min read
कार्लोस अल्कारेज, स्पेनिश टेनिस प्लेयर (Photo Credit - Carlos Alcaraz @Instagram)

कलाई की चोट के कारण फ्रेंच ओपन 2026 से नाम वापस लेने वाले स्पेन के युवा स्टार कार्लोस अल्काराज को टेनिस जगत के दिग्गजों का भरपूर समर्थन मिला है। पूर्व विश्व चैंपियन राफेल नडाल और मौजूदा विश्व नंबर-1 जानिक सिनर ने इस मुश्किल समय में अल्काराज का हौसला बढ़ाया है।

राफेल नडाल ने सोशल मीडिया पर अल्काराज को संदेश देते हुए लिखा, “ऐसे कठिन दौर खिलाड़ी की असली ताकत को सामने लाते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि कार्लोस इससे पहले से भी मजबूत और बेहतर होकर वापसी करेंगे।” नडाल का यह भावुक संदेश टेनिस समुदाय में काफी सराहा जा रहा है, क्योंकि दोनों के बीच पिता-पुत्र जैसे गहरे रिश्ते के रूप में देखा जाता है।

दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी जानिक सिनर ने भी अल्काराज के समर्थन में बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि टेनिस को अल्काराज जैसे प्रतिभाशाली और रोमांचक खिलाड़ियों की बहुत जरूरत है, क्योंकि वे खेल को और भी आकर्षक बनाते हैं।

कार्लोस अल्काराज को यह चोट हाल ही में बार्सिलोना में खेले गए एटीपी 500 टूर्नामेंट के पहले दौर के मैच के दौरान लगी थी। शुरुआती मेडिकल जांच के बाद उन्होंने सावधानी बरतते हुए बड़े टूर्नामेंट्स से दूरी बनाने का फैसला किया। इसी फैसले के साथ यह भी तय हो गया कि वह 2021 के बाद पहली बार फ्रेंच ओपन में हिस्सा नहीं लेंगे।

अल्काराज ने अपने फैंस को संदेश देते हुए बताया कि मेडिकल टीम के सुझाव पर उन्होंने आराम करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा, “यह मेरे करियर का एक कठिन दौर है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि मैं जल्द ही मजबूत होकर वापसी करूंगा।”

हाल ही में अल्काराज शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर करियर ग्रैंड स्लैम पूरा किया था। लेकिन चोट की वजह से अब उन्हें रोम मास्टर्स और फ्रेंच ओपन में अपने खिताब की रक्षा नहीं कर पाने के कारण महत्वपूर्ण रैंकिंग पॉइंट्स गंवाने पड़ सकते हैं।