तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद लड्डू में उपयोग होने वाले घी में पशुओं की चर्बी मिलाने के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को फ्रीडम पार्क में हिन्दू राष्ट्र जागृति आंदोलन के तत्वावधान में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद लड्डू में उपयोग होने वाले घी में पशुओं की चर्बी मिलाने के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को फ्रीडम पार्क में हिन्दू राष्ट्र जागृति आंदोलन के तत्वावधान में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। test12:17
इस अवसर पर राष्ट्रधर्म संगठन के संस्थापक संतोष केंचाम्बा ने कहा कि प्रसाद में पशुओं की चर्बी मिलाना न केवल एक मिलावट है, बल्कि हिंदुओं की धार्मिक आस्था पर जानबूझकर किया गया हमला है। यह हिंदुओं के साथ किया गया विश्वासघात है। यह षड्यंत्र का हिस्सा है।
हिंदू जनजागृति समिति के बेंगलूरु जिला समन्वयक शरत कुमार ने कहा कि दोषियों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने तत्कालीन जगन मोहन रेड्डी सरकार और उनके पिता राजशेखर रेड्डी के कार्यकाल में तिरुपति मंदिर से संबंधित सभी निर्णयों की जांच की मांग की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय असंगठित पुरोहित कार्मिक परिषद के सचिव डॉ. महेश कुमार बी.एन, आजाद ब्रिगेड के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश गौड़ा, हिंदू नेता वेंकटस्वामी रेड्डी, ज्योति गौड़ा आदि उपस्थित थे।
I'm testing cms caching