# सिद्धार्थनगर

DM सिद्धार्थनगर ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही पर बड़ी कारवाई

सोमवार को कलेक्ट्रेट में उस समय हड़कंप मच गया जब DM अचानक विभागों का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान सफाई व्यवस्था की स्थिति दयनीय मिली, कर्मचारियों की लेट लतीफी पर भी DM काफी बरसे।

less than 1 minute read
फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया, DM सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के DM शिवशरणप्पा जी.एन. सोमवार 20 अप्रैल को कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न पटलों पर अनुपस्थिति पाए जाने पर उन्होंने 25 अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। DM ने संयुक्त कार्यालय, अभिलेखागार, प्रोबेशन, भूलेख, कोषागार, उपजिलाधिकारी न्यायिक, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सहित कई शाखाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव, उपस्थिति पंजिका और साफ-सफाई व्यवस्था का परीक्षण किया।

अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही पर भड़के

DM के निरीक्षण में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय बंद पाया गया, जबकि कई विभागों में अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित थे। संयुक्त कार्यालय के 13, भूलेख के 3, कोषागार के 6, आबकारी विभाग के 2 और प्रोबेशन विभाग के 1 कर्मचारी सहित कुल 25 कर्मियों की अनुपस्थिति पाई गई। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उन्होंने सभी का एक दिन का वेतन काटने और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का आदेश दिया। DM ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासनहीनता, और जनता के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, आगे ऐसा होने पर कड़ी कारवाई की जाती है। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था भी बेकार दिखी,इस पर संबंधित को कड़ी फटकार लगाई है।

Also Read
View All
MI-17 हेलिकॉप्टर से एयरफोर्स ने किया कमाल; रील बनाने पानी की टंकी पर चढ़े थे 5 बच्चे! सिद्धार्थनगर में 1 मासूम की दर्दनाक मौत

सिद्धार्थनगर में दर्दनाक हादसा… बूढ़ी राप्ती नदी में डॉक्टर और MBBS छात्र की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सिद्धार्थनगर में एंटी करप्शन की कारवाई, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया क्लर्क

सिद्धार्थनगर में टॉवर पर चढ़ा युवक, घंटों हलकान रही पुलिस…मची रही अफरातफरी

नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा होगी चाक चौबंद, SSB ने तैयार किया ब्लूप्रिंट…स्थायी चेक पोस्ट और स्मार्ट पेट्रोलिंग से होगी 24 घंटे निगरानी