# शहडोल

शहडोल में खांसी की दवा कहकर मां ने 3 बेटियों को पिलाया कीटनाशक, खुद भी पिया, चारों की मौत

Shahdol News : हिरवाह गांव में एक महिला ने अपनी तीन मासूम बच्चियों के साथ कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

2 min read
तीन बेटियों के साथ मां ने खाया कीटनाशक (Photo Source- Input)

Shahdol News :मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के पपौंध थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले हिरवाह गांव से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बता दें कि, यहां एक महिला ने अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ कीटनाशक पी लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से अल्मोनियम सल्फाइड का पैकेट मिला है। इस मामले में मां समेत चारों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही पपौंध पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से अल्मोनियम सल्फाइड का पैकेट मिला है। फिलहाल, चारों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया है। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पहले बच्चियों को खिलाया जहरीला पदार्थ, फिर खुद खाकर की आत्महत्या

बता दें कि, हिरवाह गांव में रहने वाली अनिता सिंह ने पहले अपनी तीन बेटियों को जहरीला पदार्थ खिलाया। इसके बाद उसी पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। घटना के समय महिला अपने घर में बच्चियों के साथ अकेली थी। बताया जा रहा है कि, उसका पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है, जबकि अनिता अपनी बेटियों के साथ हिरवाह गांव में रह रही थी।

जांच में जुटी पुलिस

इस सनसनीखेज घटना के पीछे कारण क्या है, फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस को मौके से क्या साक्ष्य मिले हैं और आत्महत्या के पीछे कोई पारिवारिक, आर्थिक या अन्य वजह है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

पूरे गांव में पसरा सन्नाटा

घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।

जांच के बाद होगा खुलासा

मामले को लेकर पपौंध थाना प्रभारी बृजेन्द्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि, एक महिला अपनी तीन बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ का सेवन कर सुसाइड कर लिया है। कारण अभी अज्ञात है। मामले वैधानिक कार्रवाई करते हुए जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

खास बातें

-जिले के पपौंध थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले हिरवाह गांव में महिला ने अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ खाया कीटनाशक।

-कीटनाशक के सेवन से चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

-पुलिस ने चारों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।

-मृतका का पति रोजगार के सिलसिले में गांव से बाहर रहता है। पुलिस ने उसे भी सूचित कर दिया है।

-आत्महत्या के पीछे कोई पारिवारिक, आर्थिक या अन्य वजह है या नहीं, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।