# रतलाम

MP के रतलाम में मिला गाय का कटा सिर, हिंदू संगठनों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

Hindu Organizations Protest: एमपी के रतलाम में हिंदू संगठनों ने लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर जाम लगा दिया। सिविक सेंटर में गौवंश का कटा सिर मिलने से मचा बवाल।

2 min read
cow head found in ratlam civic centre (Patrika.com)

Hindu Organizations Protest: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां गुरूवार सुबह शहर के सिविक सेंटर में गोवंश का कटा हुआ सिर मिलने से हड़कंप मच गया। इस बात का पता जब हिंदू संगठनों को लगा तो उन्होंने स्थल पर पहुंच कर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। हिंदू संगठनों ने लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर जाम लगा दिया।

आक्रोशित कार्यकर्ता चौराहे पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी। आश्वासन के बाद भी हिंदू संगठनों के पदाधिकारी नहीं माने। अभी भी धरने पर बैठे है। बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के अफसर भी मौजूद। प्रदर्शन के कारण क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई।

रतलाम में दूसरी घटना

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि जिले में इस प्रकार की ये दूसरी घटना सामने आई है। हिंदू संगठनों का कहना है कि जब भी ऐसे मामले सामने आते है, प्रसाशन सिर्फ आश्वासन देकर विरोध को शांत कराने को कोशिश करती है लेकिन कार्रवाई नहीं होती। उनका कहना है कि इस बार आश्वासन से काम नहीं चलेगा हम ठोस कार्रवाई की मांग पर अड़े रहेंगे।कार्यकर्ताओं ने ये भी बताया कि गौ रक्षा से जुड़े कार्यकर्ताओं को डेथ थ्रेट की धमकियां आती रहती है। बताया जा रहा है कि इसी क्षेत्र में करीब एक साल पहले भी इसी इलाके में ऐसा ही मामला सामने आया था। तब प्रशासन ने सात दिन के भीतर कार्रवाई करने की बात की थी लेकिन अब तक इस पर कार्रवाई नहीं गई है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक गोमाता के शरीर के पूरे अवशेष बरामद नहीं किए जाते और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक ये विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने पुलिस पर आरोपी लगाते हुए कहा कि कई बार आवेदन देने के बाद भी पुलिस सही तरीके से कार्रवाई नहीं करती।

पुलिस बल तैनात, अपर कलेक्टर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

चौराहे पर लगे जाम और हिंदू संगठनों के विरोध की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाइश देने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। रतलाम जिला अपर कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव ने भी कार्यकर्ताओं से को बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि सात दिन के भीतर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी सीएसपी अजय सारवान, एसडीओपी किशोर पाटन वाला, ट्रैफिक डीएसपी आनंद सोनी समेत शहर के चारों थाना का प्रभारी इलाके में मौजूद है। मिली जानकारी के अनुसार, पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों को भी मौके पर बुलाया गया है। सिविक सेंटर में मिले अवशेषों की जांच कराई जाएगी।