# रायपुर

MLA अनुज शर्मा का धुआंधार चुनावी सभा, बोले- जनता की भलाई के लिए साय सरकार दिन-रात कर रही काम

MLA Anuj Sharma: लोहारा, घुमका और पलारी में होने वाल नगर पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी ताबड़तोड़ प्रचार कर रही है। विधायक अनुज शर्मा जनसभा कर बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील की…

2 min read
लोहारा, घुमका और पलारी में गरजे अनुज शर्मा ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh Nagar Panchayat Elections: नगर पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पार्टी के स्टार प्रचारक और लोकप्रिय अभिनेता-विधायक अनुज शर्मा ने मोर्चा संभाल लिया है। अनुज शर्मा (MLA Anuj Sharma ) ने तीन जिलों का धुआंधार दौरा करते हुए कवर्धा के लोहारा, राजनांदगांव के घुमका और बालोद के पलारी नगर पंचायत में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इन सभाओं में उन्हें देखने और सुनने के लिए आम जनता का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।

MLA Anuj Sharma: अनुज शर्मा का छत्तीसगढ़ी अंदाज

जनसभाओं में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर गदगद हुए अनुज शर्मा ने छत्तीसगढ़ी अंदाज में जनता का आभार जताते हुए कहा, ‘आज लोहारा, घुमका और पलारी में उमड़े यें जनसैलाब ला देख के मोर छाती गदगद हो गे हे। ये भीड़ नई ए, ये भाजपा ऊपर तुहर अटूट बिस्वास आय!’ उन्होंने कहा कि यह जनसैलाब इस बात का गवाह है कि छत्तीसगढ़ की जनता सुशासन और विकास के साथ है।

MLA Anuj Sharma: भाजपा जीतेगी तो ट्रिपल इंजन की ताकत से विकास

मतदाताओं से अपील करते हुए शर्मा ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में विष्णु देव साय की सरकार दिन-रात जनता की भलाई के लिए काम कर रही है। जब स्थानीय निकाय में भी भाजपा जीतेगी, तो ट्रिपल इंजन की ताकत से विकास की रफ्तार को कोई रोक नहीं पाएगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ी में नारा दिया ‘आने वाले मतदान के दिन, सब काम छोड़ के, सबसे पहली जाके कमल छाप के बटन दबाना हे।’

गली-मोहल्ले और बच्चों के भविष्य का चुनाव

विधायक अनुज शर्मा ने चुनाव के महत्व को समझाते हुए कहा कि नगर पंचायत का चुनाव सिर्फ किसी नेता को चुनने का नहीं है। यह आपके गली-मोहल्ले की तरक्की और बच्चों के अच्छे भविष्य का चुनाव है। इसके जरिए स्वच्छ पेयजल, पक्की सडक़ें, सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था और पीएम आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं बिना किसी भ्रष्टाचार के सीधे आपके घर तक पहुंचेंगी।

मजदूरों की समस्याओं को लेकर बैज से मिले कार्यकर्ता

खरोरा ब्लॉक मजदूर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज से उनके रायपुर स्थित निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मजदूर हित, संगठन की मजबूती और क्षेत्र में श्रमिकों के साथ हो रहे शोषण सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने मजदूर वर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए श्रमिकों को न्याय व अधिकार दिलाने की मांग उठाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा मजदूरों, किसानों और आम जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। आगे भी मजदूर हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर खरोरा ब्लॉक मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मार्कोस, लकेश्वर कोसले, नरेश नायक, रेशम वर्मा, उपेन्द्र मानिकपुरी, मंडल वर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।