# रायपुर

Miwan Steel Plant: रायपुर के स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप, आसमान में छाया धुएं का गुबार

Raipur NEws: धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

2 min read
स्टील प्लांट में लगी भीषण आग (Photo Patrika)

Miwan Steel Plant: रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र स्थित मिवान स्टील लिमिटेड प्लांट में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इसकी ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया। घटना के बाद प्लांट परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Miwan Steel Plant: कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:30 बजे प्लांट में आग लगने की सूचना मिली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और प्लांट के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मौके पर पहुंच गई है. अधिकारियों की निगरानी में राहत और बचाव कार्य जारी। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. साथ ही अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

तहसीलदार विनोद इस मामले में तहसीलदार विनोद साहू ने बताया कि मिवान स्टील प्लांट में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है. फायर ब्रिगेड, प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।

आग लगने के कारणों और नुकसान की जांच की जा रही है.टर्बाइन लीकेज से लगी थी भीषण आग मंदिर हसौद थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि प्लांट के भीतर टर्बाइन लीकेज होने से आग लगी थी. राहत की बात रही कि घटना में जनहानि नहीं हुई. फायर ब्रिगेड की मदद से 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है.