# प्रयागराज

UP Weather Alert: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, कई जिलों में असर

उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार शाम कई जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं नोएडा, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, […]

less than 1 minute read
UP Weather Situation Today | (फोटो सोर्स- patrika.com)

उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार शाम कई जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं

नोएडा, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ और बागपत समेत आसपास के इलाकों में अचानक बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं। अलीगढ़, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर जैसे जिलों में भी इसका असर देखने को मिला।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ है, जो ऊपरी स्तर पर सक्रिय हो गया है। इसके साथ ही राजस्थान से मध्य प्रदेश तक बनी एक ट्रफ लाइन ने इस मौसम को और बढ़ावा दिया है, जिससे बारिश और गरज-चमक देखने को मिली। हालांकि, मौसम विभाग ने साफ किया है कि यह बदलाव ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगा। यह सिर्फ कुछ समय के लिए है और जल्द ही मौसम फिर से सामान्य हो सकता है।

Also Read
View All
प्रयागराज में भारी बवाल: भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और रोजगार के खिलाफ हजारों छात्रों का प्रदर्शन, बोले- कॉकरोच सड़क पर हैं

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सुप्रीम कोर्ट से राहत, आशुतोष ब्रह्मचारी की हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका खारिज

इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: शादी के वादे पर बने सहमति वाले संबंध अपराध नहीं

गाजीपुर एसपी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे अब्बास अंसारी, दायर की अवमानना याचिका, जानें क्या है मामला

क्या आपको भी बिजली काटने की दी जा रही धमकी! ऐसा नहीं कर सकता विभाग, जानें इलाहबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी