# प्रयागराज

भीषण गर्मी में अब यात्रियों को मिलेगी राहत,अब ट्रेनों के जनरल कोच में भी मिलेगा ठंडा पानी

उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत देने के लिए एक अच्छी पहल शुरू की है। अब लंबी दूरी की ट्रेनों के जनरल कोच में सफर करने वाले लोगों को पानी लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरना नहीं पड़ेगा। बड़े स्टेशनों पर तैनात रहेंगी टीमें रेलवे ने कुछ सामाजिक संस्थाओं […]

less than 1 minute read

उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत देने के लिए एक अच्छी पहल शुरू की है। अब लंबी दूरी की ट्रेनों के जनरल कोच में सफर करने वाले लोगों को पानी लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरना नहीं पड़ेगा।

बड़े स्टेशनों पर तैनात रहेंगी टीमें

रेलवे ने कुछ सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर योजना बनाई है कि जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर रुकेगी, रेलकर्मी और वालंटियर सीधे डिब्बों के अंदर ही यात्रियों को ठंडा पानी देंगे। यह व्यवस्था 15 अप्रैल से शुरू होगी। प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़, आगरा, झांसी, मथुरा, ग्वालियर, टूंडला, मिर्जापुर और प्रयागराज छिवकी जैसे बड़े स्टेशनों पर इसके लिए टीमें तैनात रहेंगी। ये लोग पाइप और घड़ों के जरिए जनरल कोच की खिड़कियों और दरवाजों से यात्रियों तक पानी पहुंचाएंगे।

अपनी सीट पर ही मिलेगी पानी

इससे उन यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा जो भीड़ की वजह से नीचे नहीं उतर पाते या अपनी सीट और सामान छोड़ने से डरते हैं। अब उन्हें बिना परेशानी के अपनी सीट पर ही पानी मिल जाएगा।रेलवे का मानना है कि इस सुविधा से यात्रियों का सफर आसान होगा और तेज गर्मी में पानी की कमी जैसी दिक्कतों से भी बचाव होगा। यह सेवा पूरे गर्मी के मौसम में जारी रहने की संभावना है।

Also Read
View All
प्रयागराज में भारी बवाल: भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और रोजगार के खिलाफ हजारों छात्रों का प्रदर्शन, बोले- कॉकरोच सड़क पर हैं

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सुप्रीम कोर्ट से राहत, आशुतोष ब्रह्मचारी की हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका खारिज

इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: शादी के वादे पर बने सहमति वाले संबंध अपराध नहीं

गाजीपुर एसपी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे अब्बास अंसारी, दायर की अवमानना याचिका, जानें क्या है मामला

क्या आपको भी बिजली काटने की दी जा रही धमकी! ऐसा नहीं कर सकता विभाग, जानें इलाहबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी