# प्रयागराज

प्रयागराज में डॉक्टर की रहस्यमयी मौत, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के सर्जरी विभाग में पढ़ रहे द्वितीय वर्ष के छात्र डॉक्टर आदित्य की रविवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार सुबह जब यह खबर सामने आई तो अस्पताल के डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। मामले की जांच जार्जटाउन पुलिस कर रही है। इलाज के दौरान हुई मौत जानकारी […]

less than 1 minute read

प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के सर्जरी विभाग में पढ़ रहे द्वितीय वर्ष के छात्र डॉक्टर आदित्य की रविवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार सुबह जब यह खबर सामने आई तो अस्पताल के डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। मामले की जांच जार्जटाउन पुलिस कर रही है।

इलाज के दौरान हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर आदित्य अल्लापुर में रहते थे। रविवार रात वह अपनी एक महिला डॉक्टर मित्र से मिलने गए थे। इसी दौरान बाथरूम में उनका पैर फिसल गया, जिससे उन्हें चोट लग गई। उन्हें तुरंत एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो पाएगी वजह

घटना के बाद अस्पताल में चर्चा का माहौल है और कुछ लोग इसे आत्महत्या से जोड़कर भी देख रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल ऐसा कोई स्पष्ट सबूत नहीं है। डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य के अनुसार, शुरुआती जानकारी में यही सामने आया है कि डॉक्टर को चोट लगने के बाद अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हुई।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Also Read
View All
प्रयागराज में भारी बवाल: भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और रोजगार के खिलाफ हजारों छात्रों का प्रदर्शन, बोले- कॉकरोच सड़क पर हैं

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सुप्रीम कोर्ट से राहत, आशुतोष ब्रह्मचारी की हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका खारिज

इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: शादी के वादे पर बने सहमति वाले संबंध अपराध नहीं

गाजीपुर एसपी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे अब्बास अंसारी, दायर की अवमानना याचिका, जानें क्या है मामला

क्या आपको भी बिजली काटने की दी जा रही धमकी! ऐसा नहीं कर सकता विभाग, जानें इलाहबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी