Delhi Hotel Fire Action: दिल्ली के मालवीय नगर में हुए दर्दनाक होटल हादसा जिसमें 21 लोगों की जान गई थी। इसके बाद अब प्रशासन एक्शन में आ गया है। भारी सुरक्षा के बीच साउथ दिल्ली के कई बड़े इलाकों में अवैध निर्माण को गिराने और दुकानों को सील करने का बड़ा एक्शन शुरू हो गया है।
MCD Demolition Drive: मालवीय नगर में एक होटल में लगी भीषण आग के बाद, नगर निगम ने अवैध कंस्ट्रक्शन के खिलाफ कड़ा रुख अपना लिया है। शुक्रवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मालवीय नगर, हौज खास विलेज और सैदुलाजाब जैसे बड़े कमर्शियल हब्स में तोड़फोड़ और सीलिंग की कार्रवाई की गई। अफसरों का कहना है कि जो भी दुकानें या रेस्टोरेंट बिल्डिंग नियमों और लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन कर रहे थे, उन पर यह शिकंजा कसा गया है। हादसे वाले इलाके के पास भी कई अवैध इमारतों को जल्द ही सील किया जाएगा।
साउथ दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में लगी भयानक आग में 21 लोगों की मौत हो गई थी। जांच में सामने आया कि वह बिल्डिंग बिना पास नक्शे के चल रही थी और जहग नहीं होने के बावजूद कमरों की संख्या बढ़ाकर लोगों को किराए पर दिया जा रहा था। इसी दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन अब एक्शन में आ गया है। MCD ने इस लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए अवैध रूप से चल रही इमारतों को सील करने का फैसला किया है।
अवैध इमारतों पर बुलडोजर चलाने के साथ ही सील भी किया जा रहा है। MCD ने हौज खाज विलेज, सैदुलाजाब और हौज रानी जैसे इलाकों के कम से कम 10 से ज्यादा रेस्टोरेंट और अवैध इमारतों को सील कर दिया है। ताकि फिर कोई इस तरह का हादसा ना हो सके। MCD अधिकारी के मुताबिक, हौज रानी में दो बिल्डिंग्स सील हो चुकी हैं, जबकि सैदुलाजाब में 6 और इमारतें आज सील की जाएंगी। इस काम के लिए जूनियर और असिस्टेंट इंजीनियर्स की 4 टीमें मैदान में उतारी गई हैं, और जिन जगहों के पास बेड एंड ब्रेकफास्ट बी एंड बी का लाइसेंस है, उसे भी रद्द करने की प्रक्रिया चल रही है।
अब इस हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम हौज रानी इलाके में चल रहे 12 होटलों के लाइसेंस रद्द करने की तैयारी में है। निगम के अफसरों का कहना है कि जांच में एक बड़ा झोल सामने आया है। इन होटलों ने MCD से सिर्फ चाय और नाश्ता बेचने के लिए हेल्थ ट्रेड लाइसेंस लिया था, लेकिन इसकी आड़ में ये पूरा होटल ही चला रहे थे। यह लाइसेंस के नियमों का उल्लंघन है। अब MCD अपना लाइसेंस रद्द करने के साथ ही राज्य सरकार से मिलने वाले बी एंड बी का लाइसेंस भी रद्द कराने की कार्रवाई भी शुरू करने वाली है। इन सभी होटलों ने दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग से बी एंड बी के आधार पर लाइसेंस लिया था। उन्हें रद्द करने के लिए राज्य सरकार के पर्यटन विभाग को पत्र लिख दिए हैं। साकेत इलाके में 32 और नोटिस जारी किए जाएंगे।