Delhi hotel fire owner arrest: दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भीषण के मामले में एक और नया मोड़ सामने आया है। जहां होटल मालिक लवकेश बजाज ने अपना एक और बड़ा गुनाह कबूल किया है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेशी नागिरकों के पनाह देने के लिए फर्जी आधार और पासपोर्ट बनवाकर उन्हें दिल्ली में पनहा दिलवाई थी।
Malviya Nagar hotel case update: देश की राजधानी दिल्ली में मालवीय नगर के एक होटल में लगी आग से 21 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद पुलिस ने होटल मालिक से पूछताछ की तो फायर एनओसी, सुरक्षा नियमों की अनदेखी और क्षमता से ज्यादा लोगों को ठहराने जैसी बातें सामने आई हैं। जांच के बाद होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, लवकेश ने दावा किया है कि वह खुद गेस्ट हाउस का कामकाज नहीं देखता था। इसके बाद होटल मालिक ने एक और गुनाह कबूल करा जिसमें उसने बताया कि 2025 के दो बांग्लादेशियों से जुड़े मामले में भी उसका दखल है,ये जानते हुए कि वो लोग बांग्लादेशी हैं फिर भी उनका पहचान पत्र और पासपोर्ट बनवाकर दिए।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, करोड़ो की संपत्ति होने के बवजूद होटल मालिक ने चंद पैसों के लालच में बांग्लादेशी नागरिकों के पहचान पत्र बनवाकर दिए। हैरान करने वाली बात ये है कि उसने अपने ही पते पर बांग्लादेशियों के आधार कार्ड बनवा दिए थे। इसके अलावा उन्हें दिल्ली में पनाह भी दे रखी थी। अब ताजा खुलासे के बाद लवकेश की मुश्किलें बहुत बढ़ गई हैं। उसके खिलाफ पुलिस एक और एफआईआर दर्ज करने जा रही है।
इसके अलावा उसने बांग्लादेशियों को दिल्ली में रख भी रखा था। अब इस सामने आए नए मोड़ के बाद होटल मालिक लवकेश की परेशानियां और बढ़ती दिखाई दे रही है। इस खुलासे के बाद पुलिस की टीम इस बात की पड़ताल में जुट गई है कि इन दोनों के अलावा किसी और घुसपैठिए की भी मदद की थी? क्या वह किसी और गलत या गैरकानूनी काम में भी शामिल है? बांग्लादेशियों के नकली कागजात बनवाने में और कौन-कौन लोग शामिल थे, पुलिस अब उनकी भी जांच करेगी।
पूछताछ में लवकेश ने पहले ही कह दिया था कि वह 'दिल्ली में सब चलता है' वाली सोच के साथ काम कर रहा था। जब उससे पूछा गया कि उसने होटल में कानून की धज्जियां क्यों उड़ाईं, तो उसने कहा मुझे किसी ने बोला था कि यह सब नॉर्मल है और दिल्ली में सब कुछ चलता है।