# नई दिल्ली

थाने से 700 मीटर दूर बस में गैंगरेप, पास में खड़ी थी PCR; दिल्ली गैंगरेप मामले में BJP और पुलिस पर बड़े सवाल

Delhi bus rape incident: दिल्ली में चलती बस में महिला से गैंगरेप के मामले में दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए हैं। घटना के बाद विपक्ष ने बीजेपी सरकार और पुलिस व्यवस्था पर जोरदार हमला बोला है।

2 min read
दिल्ली में चलती प्राइवेट बस में महिला से गैंगरेप (Photo-X)

Delhi bus gangrape case: दिल्ली में गुरुवार को पुलिस ने जानकारी दी कि रानीबाग इलाके में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में गैंगरेप किया गया और फिर आधी रात में दो घंटे तक दुष्कर्म करन के बाद सड़क पर फेंक दिया गया। इस ममाले के सामेन आने के बाद से राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी तेज हा गई हैं। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। इसी बीच इस मामले में एक और पहलू सामने आया है कि जिस इलाके में महिला के साथ ये रेप हुआ है, वहां पूरे रास्ते में कैमरा लगे हैं और पास में ही थाना था।

पूरे रूट पर थे कैमरे

पुलिस के अनुसार, बस की गतिविधियां कई सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई हैं। बस पहले सरस्वती विहार से दीपाली चौक की तरफ गई और फिर मंगोलपुरी फ्लाईओवर होते हुए पीरागढ़ी और उद्योग नगर इलाके तक पहुंची। जांच में सामने आया कि बस करीब सात किलोमीटर तक घूमती रही। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस रूट से बस गुजरी, वहां कई जगह कैमरे और पुलिस की मौजूदगी थी, लेकिन किसी को भी बस के अंदर हो रही वारदात की भनक नहीं लगी।

थाने से 700 मीटर की दूरी पर हुई वारदात

जांच में यह भी सामने आया कि बस नांगलोई रेलवे रोड के पास करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रही। पुलिस का मानना है कि इसी दौरान महिला के साथ गैंगरेप हुआ। यह जगह नांगलोई थाने, रेलवे स्टेशन और डीसीपी ऑफिस से सिर्फ 700 मीटर की दूरी पर थी। इतनी संवेदनशील लोकेशन पर बस का लंबे समय तक खड़ा रहना अब पुलिस व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते निगरानी होती तो शायद घटना टाली जा सकती थी।

PCR वैन पास में थी

रिपोर्ट के अनुसार जब महिला बस में चढ़ी, उस समय सरस्वती विहार बस स्टैंड के पास एक पीसीआर वैन भी मौजूद थी। इसके बावजूद महिला की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो सकी। घटना के बाद करीब ढाई बजे महिला बस से उतरी और उसने तुरंत पीसीआर हेल्पलाइन पर कॉल किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को थाने ले जाकर शिकायत दर्ज की गई।

विपक्ष ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल

इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने पूछा कि जब बस कई घंटों तक शहर में घूमती रही तो पुलिस को इसकी जानकारी क्यों नहीं मिली। वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश ने निर्भया कांड से कोई सबक नहीं सीखा। पूर्व डिप्टी सीएम मनी, सिसोदिया ने भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पूरी तरह फेल हो चुकी है।