# राष्ट्रीय

शुभेन्दु सरकार के बुलडोजर एक्शन पर हुमायूं कबीर का पलटवार; बोले- ‘गैरकानूनी कंस्ट्रक्शन करने वालों पर होना चाहिए एक्शन’

Humayun Kabir: पश्चिम बंगाल में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। हुमायूं कबीर ने बुलडोजर कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये कार्रवाई केवल उन लोगों पर होनी चाहिए जिन्होंने गैरकानूनी निर्माण किया है।

2 min read
फोटो में सीएम शुभेन्दु अधिकारी और हुमायूं कबीर (इमेज सोर्स: पत्रिका)

Humayun Kabir on Bulldozer Action: पश्चिम बंगाल में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। इसी बीच एजेयूपी चीफ हुमायूं कबीर का बयान चर्चा का केंद्र बन गया है। उन्होंने साफ कहा कि कार्रवाई केवल उन लोगों पर होनी चाहिए जिन्होंने गैरकानूनी निर्माण किया है, लेकिन रेड़ी-पटरी वालों की रोजी-रोटी छीनना सही नहीं है। कबीर ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस कार्रवाई का असर सिर्फ मुसलमानों पर नहीं, बल्कि हिंदू गरीबों पर भी पड़ रहा है जो छोटे कारोबार से अपना घर चलाते हैं।

उन्होंने नमाज विवाद पर भी कहा कि अगर खुले में नमाज की अनुमति नहीं होगी तो लोग मस्जिदों के अंदर बारी-बारी से नमाज पढ़ेंगे।

हुमायूं कबीर के बयान पर बीजेपी ने किया पलटवार

हुमायूं कबीर के बयान पर केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, "कानून का सम्मान सबको करना है। जो सम्मान करेंगे उनके लिए अच्छा है। जो सम्मान नहीं करेंगे उनको सरकार और प्रशासन सम्मान करना सिखाएंगे।"

वहीं फाल्टा रीपोल में BJP की बढ़त पर BJP प्रवक्ता केया घोष ने कहा, “……पहले चुनावों में धांधली होती थी, लेकिन अब लोग अपनी मर्जी से वोट दे रहे हैं।”

AJUP चीफ हुमायूं कबीर के बयान पर उन्होंने कहा, “मैं उनसे गुजारिश करती हूं कि वे कोई भड़काऊ बात न करें जिससे सांप्रदायिक झगड़े हों। कानून का सम्मान करना सीखें…”

हुमायूं कबीर ने मुस्लिम समुदाय से की अपील

इससे पहले AJUP के चीफ हुमायूं कबीर ने कहा था कि पश्चिम बंगाल सरकार ने 195 नियम लागू करने की कोशिश की, लेकिन कुछ जगहों पर मुस्लिम लोग इसका विरोध कर रहे हैं। मुस्लिम समुदाय से मेरी अपील है कि ईद पर कुर्बानी की वजह से किसी भी समुदाय को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। पश्चिम बंगाल सरकार ने जो नियम लागू किए हैं, उनका सम्मान किया जाना चाहिए। गाय माता को नहीं मारा जाना चाहिए।

वहीं BJP नेता शाहनवाज हुसैन ने इस मुद्दे पर कहा- "हुमायूं कबीर गलत जानकारी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। पहले उन्होंने बाबरी मस्जिद के मुद्दे पर बात की थी, और अब वह कुर्बानी के बारे में बयान दे रहे हैं। किसी भी सरकार ने कुर्बानी पर कोई बैन नहीं लगाया है। बस यह पक्का किया जाना चाहिए कि गोहत्या न हो…"