# राष्ट्रीय

केरलम से बड़ी खबर, पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर ED की छापेमारी

ED conduct raids Pinarayi Vijayan residence: CMRL मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजय के घर छापेमारी की है।

2 min read
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Photo- ANI)

Pinarayi Vijayan: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर छापेमारी की है। ANI के मुताबिक, ये छापेमारी कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) मामले में राज्य में 10 जगहों पर की गई है, जो उनकी बेटी वीना थाइकंडियिल की फर्म एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े फाइनेंशियल लेन-देन से जुड़ा है।

केंद्रीय एजेंसी ने पिनाराई विजय के तिरुवनंतपुर में विजयन के किराए के घर की भी जांच की, जहां वे हाल ही में शिफ्ट हुए थे। बताया जा रहा है कि उनकी बेटी वीना थाइकंडियिल भी वहीं रह रही थी।

केरल हाई कोर्ट ने जांच पर रोक की याचिका की थी खारिज

ईडी ने केरल हाई कोर्ट द्वारा 26 मई को सीएमआरएल (CMRL) और वीना की आईटी फर्म एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस के बीच संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जांच पर रोक लगाने संबंधी याचिका खारिज किए जाने के बाद छापेमारी की। अदालत में ईडी द्वारा दर्ज की गई एनफोर्समेंट केस इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट (ECIR) को चुनौती दी गई थी।

हालांकि इस मामले में सीधे तौर पर विजयन का नाम शामिल नहीं है, लेकिन उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान यह सबसे बड़े राजनीतिक विवादों में से एक बन गया। विवाद तब गहराया, जब सीएमआरएल (CMRL) पर एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को कथित तौर पर बिना किसी संबंधित सेवा के भुगतान करने के आरोप लगे।

बता दे कि यह मुद्दा राज्य की राजनीति में एक अहम मुद्दा बना रहा और उस समय की लेफ्ट सरकार के खिलाफ विरोधियों द्वारा इसे अकसर उठाया जाता था।

ED पर लगे थे गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में लेने के आरोप

इससे पहले ED की जांच को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। एजेंसी के सामने पेश हुए कंपनी के तीन अधिकारियों ने पूछताछ के दौरान गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में लिए जाने का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद केरल हाई कोर्ट ने जून 2024 में ED को पूछताछ की कार्रवाई के CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश दिया था। बता दें कि ED जांच के अलावा, इस मामले की जांच सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) भी कर रहा है।

केरलम में राजनीतिक तनाव के बीच हुई कार्रवाई

ईडी की यह कार्रवाई केरल में बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच हुई है, जिसमें पूर्व सीएम विजयन से जुड़े मामलों पर पहले से ही विवाद है। दरअसल, दिसंबर 2023 में अलप्पुझा में जब तत्कालीन सीएम विजयन नव केरलम यात्रा पर निकले थे, तब विरोध-प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस और केएसयू कार्यकर्ताओं पर उनके सुरक्षाकर्मियों ने लाठी-डंडे और हथियारों से हमला किया था। SIT जांच में पाया कि अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान गैर-कानूनी तरीके से बल प्रयोग किया था। अब इस मामले में नई सरकार ने विजयन से जुड़े पांच पुलिस कर्मियों को एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की जांच के बाद सस्पेंड कर दिया है।

Also Read
View All