# राष्ट्रीय

Cockroach Janta Party Protest: जंतर मंतर पर मिल रहे कॉकरोच मास्क और टीशर्ट, धरना प्रदर्शन के बीच सामने आया वीडियो

Cockroach Janta Party T Shirt Mask: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का बड़ा शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा है, जिसमें कॉकरोच मास्क और टी-शर्ट पहनकर जेन-ज़ी युवा इसमें शामिल हैं।

2 min read
कॉकरोच जनता पार्टी (Video Screenshot)

Cockroach Janta Party Protest: दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर मंतर पर आज 6 जून को कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) का बड़ा धरना-प्रदर्शन चल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस मूवमेंट के समर्थक कॉकरोच वाले मास्क पहने नजर आ रहे हैं, जबकि स्टॉल पर कॉकरोच प्रिंट की टी-शर्ट्स बिक रही हैं। वीडियो में युवा इन मर्चेंडाइज को खरीदते और पहनते दिख रहे हैं, जो पूरे प्रदर्शन को अनोखा और आकर्षक बना रहा है।

क्या है पूरा मामला?

कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के एक टिप्पणी से हुई, जिसमें बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच कहा गया था। इसके बाद बोस्टन से लौटे अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने इसे एक युवा आंदोलन का रूप दिया। मुख्य मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है NEET-UG 2026 पेपर लीक, CUET, CBSE और अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर।

आज सुबह दिल्ली पहुंचे CJP फाउंडर

अभिजीत दीपके आज दिल्ली पहुंचे और जंतर मंतर पर प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हैं। प्रदर्शन शांतिपूर्ण बताया जा रहा है, जिसमें तिरंगा, फूल और सनस्क्रीन जैसी चीजें साथ लाने की अपील की गई थी। समर्थकों में जेन-जेड युवा भारी संख्या में शामिल हैं।

वीडियो में क्या दिख रहा है?

  • जंतर मंतर पर स्टॉल लगे हैं जहां कॉकरोच मास्क और लोगो वाली टी-शर्ट्स बिक रही हैं।
  • युवा इनको पहनकर स्लोगन दे रहे हैं मेहनत का सम्मान दो, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग।
  • कुछ जगहों पर मीडिया के खिलाफ भी नारेबाजी हुई।

यह ट्रेंड पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था, जहां लोग टी-शर्ट प्रिंट करवा रहे थे। अब फिजिकल प्रदर्शन में ये मर्चेंडाइज सीधे सड़क पर दिख रहे हैं।

CJP की तैयारी

प्रदर्शन से पहले तीन राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की घोषणा की गई।
सोनम वांगचुक जैसे नामों ने समर्थन जताया।
आयोजकों ने शांतिपूर्ण रहने और सब कुछ रिकॉर्ड करने की अपील की।

पुलिस की भारी तैनाती के बीच प्रदर्शन जारी

प्रदर्शन अभी जारी है और दिल्ली पुलिस की भारी तैनाती के बीच हो रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि ऑनलाइन से ऑफलाइन तक पहुंचा यह युवा आंदोलन आगे क्या रूप लेता है। कॉकरोच सर्वाइव करेगा या सिस्टम बदलेगा समय बताएगा।

Also Read
View All