# राष्ट्रीय

Cockroach Janata Party Protest: ‘तुम सोशल मीडिया पोस्ट हटा सकते हो, हमें नहीं’, अभिजीत दीपके ने सरकार पर साधा निशाना

Cockroach Janata Party Protest: जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने सरकार पर सोशल मीडिया पोस्ट हटाने का आरोप लगाया और परीक्षा गड़बड़ियों को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

2 min read
कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन (फोटो- Madhuri Adnal एकस् पोस्ट)

Cockroach Janata Party Protest: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। परीक्षा पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और तकनीकी समस्याओं को लेकर हजारों छात्र और युवा यहां पहुंचे। प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों को प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया। अमेरिका से दिल्ली पहुंचे CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंच से केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि सरकार सोशल मीडिया पोस्ट हटाने में लगी है, लेकिन आंदोलन को खत्म नहीं कर सकती। प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हुए, जिससे आंदोलन को और मजबूती मिली।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई

जंतर मंतर पहुंचे अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, तुम सोशल मीडिया पोस्ट हटा सकते हो, हमें नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक महीने से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाने के बावजूद सरकार कार्रवाई करने के बजाय सोशल मीडिया अकाउंट हैक कराने और पोस्ट हटवाने में लगी हुई है। दीपके ने कहा कि यह लड़ाई लंबी है और छात्र पीछे हटने वाले नहीं हैं। उनके बयान के दौरान प्रदर्शन स्थल पर मौजूद युवाओं ने जोरदार समर्थन किया। उन्होंने यह भी कहा कि देश के छात्र और युवा बिके नहीं हैं और वे अपने अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।

कॉकरोच मास्क पहनकर पहुंचे प्रदर्शनकारी

प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने परीक्षा प्रणाली को लेकर गहरी नाराजगी जाहिर की। मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र उत्कर्ष राज ने कहा कि सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए और बार-बार पेपर लीक होना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। कई प्रदर्शनकारी कागज के कॉकरोच मास्क पहनकर पहुंचे और हाथों में तिरंगा तथा किताबें लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। छात्रों का आरोप है कि भर्ती परीक्षाओं और एंट्रेंस टेस्ट में लगातार तकनीकी खामियां सामने आ रही हैं, जिससे मेहनत करने वाले छात्रों का भरोसा टूट रहा है। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई।

आंदोलन के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार - दीपके

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के प्रदर्शन में पहुंचने के बाद आंदोलन को अतिरिक्त समर्थन मिला। दीपके ने मंच से वांगचुक का स्वागत करते हुए कहा कि उनका साथ छात्रों की आवाज को और मजबूत करेगा। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति दी थी और सुरक्षा के लिए जंतर मंतर के आसपास कड़ी निगरानी रखी गई। दीपके ने दावा किया कि दिल्ली पहुंचने से पहले उन्हें अपनी आजादी खोने का डर था, लेकिन वह इस आंदोलन के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार थे। प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें उठाईं और सरकार से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की अपील की।

Also Read
View All
अब मनमर्जी के साइज में नहीं बिकेगा खाने का तेल, सरकार ने तय किए 9 स्टैंडर्ड साइज, कंपनियों को 3 महीने का समय

अन्नामलाई के इस्तीफे के बाद तमिलनाडु बीजेपी में भगदड़, प्रदेश अध्यक्ष बोले-‘हमारे पास नरेंद्र मोदी जैसा विश्व का नंबर-1 नेता है’

‘सरकारी योजनाएं किसी की निजी खैरात नहीं’, CM शुभेन्दु अधिकारी पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

Alka Lamba पर कोर्ट का फैसला, कांग्रेस नेता बोलीं- ‘खुद को बेकुसूर साबित करने के लिए सेशन अदालत में चुनौती दूंगी’

Cockroach Janata Party Protest: अभिजीत दीपके की चेतावनी के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने नहीं दिया इस्तीफा, अब पूरे देश में होंगे विरोध प्रदर्शन