# राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में होने वाला है कुछ बड़ा? शरद पवार से मिले अजित पवार के बेटे पार्थ और जय

क्या महाराष्ट्र में कुछ बड़ा होने वाला है? अजित पवार की मौत के बाद उनके बेटों पार्थ और जय की शरद पवार से मुलाकात ने राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं को फिर से तेज़ कर दिया है।

less than 1 minute read
Sharad Pawar meeting with Parth and Jay

महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार (Ajit Pawar) की 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में विमान हादसे में मौत हो गई। लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया जिसमें अजित पवार समेत 5 लोग मारे गए। अजित पवार की मौत महाराष्ट्र की राजनीति के लिए बड़ा झटका है। अब उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) को उनकी जगह उपमुख्यमंत्री बनाया गया है, लेकिन आज महाराष्ट्र में कुछ ऐसा हुआ है जिससे राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं फिर से तेज़ हो गई हैं।

शरद पवार से मिले अजीत पवार

दिवंगत अजित के बेटों पार्थ पवार (Parth Pawar) और जय पवार (Jay Pawar) ने आज बारामती में शरद पवार (Sharad Pawar) से मुलाकात की है। सूत्रों के अनुसार तीनों के बीच बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान में बंद कमरे में मीटिंग हुई जो करीब डेढ़ घंटे चली। पार्थ और जय ने अपने पिता के निधन के बाद पहली बार शरद पवार से मुलाकात की, जो राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है।

महाराष्ट्र में होने वाला है कुछ बड़ा?

पार्थ और जय की शरद से मुलाकात के बाद राजनीतिक चर्चाएं एक बार फिर तेज़ हो गई हैं। औपचारिक रूप से इस मुलाकात में अजित पवार के स्मारक से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाज़ार गर्म है कि पार्थ की नज़र राज्यसभा सीट पर है। उनकी माँ सुनेत्रा की राज्यसभा सीट भी पार्थ को मिल सकती है, लेकिन उनके पास यह सीट सिर्फ 2028 तक है और ऐसे में पार्थ को लंबा राजयसभा कार्यकाल नहीं मिलेगा, जबकि बताया जा रहा है कि पार्थ पूरे 6 साल के लिए राज्यसभा कार्यकाल वाली सीट चाहते हैं। हालांकि अभी तक ये सिर्फ अटकलें है हैं और इन पर किसी तरह की कोई मुहर नहीं लगी है। इसलिए कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।