Indian Air Force Vice Chief Appointment: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायु सेना का अगला उप प्रमुख नियुक्त किया गया है, वे 1 जुलाई से पदभार संभालेंगे।
Air Marshal Ashutosh Dixit Appointment: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित (Air Marshal Ashutosh Dixit) को भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) का अगला उप प्रमुख (Vice Chief of the Air Staff) नियुक्त किया गया है। वे 1 जुलाई से अपना नया पदभार संभालेंगे। वर्तमान में वे एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय (Headquarters Integrated Defence Staff) में चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (CISC) के रूप में कार्यरत हैं।
एयर मार्शल अशुतोष दीक्षित ने 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायु सेना के फाइटर स्ट्रीम में कमीशन प्राप्त किया था। इसके बाद से उन्होंने लगातार देश की सेवा की है। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया और ऑपरेशनल से लेकर रणनीतिक स्तर तक अनुभव हासिल किया।
वे एक क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट हैं। उनके पास 3,300 से अधिक उड़ान घंटे का अनुभव है। उन्होंने अब तक 20 से अधिक प्रकार के लड़ाकू विमानों को उड़ाया है, जिनमें Mirage-2000, MiG-21, Jaguar शामिल है। यह अनुभव उन्हें भारतीय वायु सेना के सबसे अनुभवी फाइटर पायलट्स में शामिल करता है।
एयर मार्शल दीक्षित ने भारत के स्वदेशी रक्षा और आधुनिकीकरण कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कई एडवांस फाइटर एयरक्राफ्ट और अपग्रेड प्रोग्राम्स में टेस्टिंग और मूल्यांकन काम किया है। बेंगलुरु स्थित Aircraft and Systems Testing Establishment में फ्लाइट टेस्ट स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर के रूप में उन्होंने कई अहम परीक्षणों का नेतृत्व किया। उनके नेतृत्व में Jaguar और MiG-27 जैसे विमानों के एवियोनिक्स अपग्रेड सफलतापूर्वक पूरे किए गए।
अपने करियर में उन्होंने एक प्रमुख फाइटर ट्रेनिंग बेस की कमान भी संभाली है। उनके नेतृत्व में उस बेस को सर्वोत्तम कमांड यूनिट का दर्जा मिला, जो उनकी नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक दक्षता को दर्शाता है।
डायरेक्टर ऑफ एयर स्टाफ रिक्वायरमेंट्स के रूप में उन्होंने MMRCA (Medium Multi-Role Combat Aircraft) ट्रायल्स की योजना और संचालन में भी अहम भूमिका निभाई। वर्तमान में वे तीनों सेनाओं के बीच संयुक्तता (Jointness) और थिएटराइजेशन मॉडल को मजबूत करने के प्रयासों में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।