# कोरीया

Theft in Judge Bungalow: महिला जज के बंगले से सोने-हीरे की ज्वेलरी समेत 9 लाख की चोरी, ठीक सामने स्थित है कोरिया एसपी का कार्यालय

Theft in Judge Bungalow: कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के कचहरीपारा में स्थित है जज का सरकारी बंगला, ग्रीष्मकालीन छुट्टी में गईं थी अपने घर रायपुर, सीसीटीवी चेक किया तो चला पता

3 min read
Judge Bungalow in front of SP office (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर। कोरिया जिले के बैकुंठपुर जिला न्यायालय में पदस्थ महिला जज (Theft in Judge Bungalow) के कचहरीपारा स्थित सरकारी बंगले में चोरों ने धावा बोला। चोरों ने आलमारी में रखे 9 लाख के सोने-चांदी और हीरे की ज्वेलरी पार कर दी। घटना के दौरान जज ग्रीष्मकालीन छुट्टी में अपने घर रायपुर गई थीं। 3 जून को जब उन्होंने अपने मोबाइल में बंगले का सीसीटीवी कैमरा चेक किया। उन्होंने देखा कि आलमारी खुली हुई और कपड़े बाहर फेंके हुए हैं। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा गार्ड और कोर्ट मोहर्रिर को फोन कर बंगला चेक करने कहा। जब वे गए तो पता चला कि वहां चोरी हुई है। उसी रात वे रायपुर से बैकुंठपुर स्थित बंगले में पहुंची और जेवरों का मिलान किया। उन्होंने मामले की रिपोर्ट बैकुंठपुर कोतवाली में दर्ज कराई है। बता दें कि जज का बंगला एसपी कार्यालय के ठीक सामने स्थित है।

बता दें कि चोर गिरोहों द्वारा जिला मुख्यालय बैकुंठपुर सहित आसपास चोरी की वारदातों को लगातार अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। इसी बीच जिला न्यायालय (District Court) में चोरी की वारदात के बाद एसपी कार्यालय के सामने स्थित जज बंगला को निशाना बनाया है।

इस मामले में व्यवहार न्यायाधीश (वरिष्ठ श्रेणी) प्रेरणा आहिरे ने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने बताया है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक सामने सरकारी आवास में वे निवास करती हैं और जिला न्यायालय में द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी के पद पर पदस्थ हैं।

सरकारी आवास एफ-2 कचहरीपारा में 24 मई रात से 3 जून की सुबह 10.30 बजे के बीच कोई अज्ञात चोर ने घर का ताला तोडक़र सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान की चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि वे 24 मई को न्यायालयीन समय समाप्त होने के बाद 7 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer vacation) पर अपने घर रायपुर एवं पर्यटन स्थल चली गई थीं।

इसी बीच 3 जून को 10.30 से 11 बजे के बीच अपने मोबाइल में आवास का कैमरा को देखा तो आलमारी का दरवाजा खुला था। कपड़े बाहर फेंके हुए थे।

गार्ड और कोर्ट मोहर्रिर को भेजा बंगले में

जज ने बताया कि इसके बाद उन्होंने बंगले के गार्ड शमशेर और अपने कोर्ट माहर्रिर रामलल्लू को फोन कर चेक करने कहा, तब आवास में चोरी होने की जानकारी मिली। इसके बाद रायपुर से 3 जून की रात बैकुंठपुर लौटी और घर के अंदर जाकर देखने पर पता चला कि आलमारी में रखे ज्वेलरी गायब (Jewellery theft) हैं। इसके बाद 4 जून को उन्होंने सिटी कोतवाली बैकुंठपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 305(ए), 331(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Theft in Judge Bungalow: सोने-हीरे समेत इन ज्वेलरी की चोरी

जज ने बताया कि उनकी आलमारी में रखे सोने-हीरे (Gold and Diamond jewellery) का डेढ़ तोले का 1 ब्रेसलेस कीमत करीब 3 लाख रुपए, सोने का एक 2 लड़ वाला झुमका वजन 1-1.5 तोला मूल्य 2.25 लाख, 2 नग सोने के कान के टॉप्स व 2 नग सोने की अंगूठी मूल्य लगभग 2 लाख, विवाह में मिला चांदी का हॉफ कमर बंध एक नग, 2 नग चांदी का चाबी गुच्छा, 6 जोड़ी पायल कुल वजन 400 ग्राम सभी का मूल्य 1 लाख 12 हजार रुपए,

4 पुराने मोबाइल मूल्य 20 हजार रुपए, उच्च न्यायालय से प्रदत्त आईपेड मूल्य लगभग 30 हजार रुपए चोरी हो गई है। इसके अलावा 4 नग घड़ी 20 हजार रुपए, आर्टीफिशियल ज्वेलरी 3 सेट व 37 सेट आर्टीफिशियल इयर रिंग सेट व अन्य वस्तु सहित कुल संपत्ति मूल्य 9 लाख 7 हजार चोरी हो गई है।

जिला न्यायालय में भी हो चुकी है चोरी

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन छिंदडांड़ में भी हाल ही में चोरी की वारदात (Theft in Baikunthpur court) हो चुकी है। जिला न्यायालय के नाजिर शिवशंकर राजवाड़े ने चरचा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया था कि 29 मई को सुबह 11 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन बैकुंठपुर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के बोर्ड में लगे एसी में आउटडोर कॉपर पाइप, विशेष न्यायाधीश एक्ट्रोसिटीज के चेंबर एवं न्यायालय कक्ष के एसी के आउटडोर का कॉपर पाइप चोरी हो गई है। इससे न्यायालय के 3 एसी बंद हो गए हैं। कुल चोरी 20 हजार की बताई गई थी।

Also Read
View All
Complaint to Collector: 7 सरपंच बोले- कलेक्टर साहब, समिति अध्यक्ष ने भतीजे को ऑपरेटर तो सखी भाई के बेटे को बना दिया सहायक

Birthday Video Viral: कोरिया में ये कैसा बर्थ-डे सेलिब्रेशन? हाई कोर्ट ने कर रखा है मना, फिर भी बीच सडक़ कार पर काटा केक

Photo with smuggler: पुलिस ने पकड़ा मात्र 3 किलो गांजा, टीआई समेत पूरे थाना ने आरोपी के साथ खिंचवा ली फोटो, बन गया चर्चा का विषय

Theft in Court: भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट में चोरों का धावा, भीषण गर्मी में विशेष न्यायाधीश के कोर्ट और चेंबर की एसी बंद

Wife Murder: थप्पड़ के बदले पत्नी ने भी जड़े थप्पड़ तो पति ने कुल्हाड़ी से काट दिया गला, बोला- गैरमर्दों से करती थी बात