# राष्ट्रीय

बीजेपी नेता का दावा- मुझे खुले आम अगवा कर मांगी 10 करोड़ की फिरौती, दो करोड़ में हुई डील

Former Karnataka MLC Kidnapped: कर्नाटक में पूर्व एमएलसी और वरिष्ठ भाजपा नेता दयानंद रेड्डी के कथित अपहरण ने हलचल मचा दी है। हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोका और फिरौती की मांग की।

2 min read
बीजेपी नेता दयानंद रेड्डी से मांगी 10 करोड़ की फिरौती (AI जनरेटेड इमेज)

Ex MLC Dayanand Reddy Kidnapping Case: कर्नाटक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी दयानंद रेड्डी के कथित अपहरण की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात बेंगलुरु के बाहरी इलाके में कुछ हथियारबंद बदमाशों ने बेहद फिल्मी अंदाज में उनकी गाड़ी को रोका और उन्हें अपने कब्जे में ले लिया।

शिकायत के अनुसार, बदमाश पहले एक गिफ्ट देने के बहाने उनकी कार के पास पहुंचे और फिर बंदूक दिखाकर उनकी कर में बैठ गए। फिर उन्हें धमकाने लगे। इसके बाद रेड्डी को कथित तौर पर एक दूसरी जगह ले जाया गया, जहां उनसे करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। फिर बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

बीजेपी नेता दयानंद रेड्डी ने पुलिस को बताई आपबीती

बीजेपी नेता दयानंद रेड्डी ने पुलिस को बताया कि वह ‘गोल्ड कॉइन क्लब’ घूमने के बाद अपने ड्राइवर के साथ घर लौट रहे थे, जब उनकी गाड़ी को हुस्कुर के पास रात करीब 12.15 बजे रोका गया। उनके गर्दन पर बंदूक रखी गई थी और उन्हें धमकाया जा रहा था। पहले उनसे 3 करोड़ रुपये मांगे गए, लेकिन बाद में 2 करोड़ रुपये पर बात बनी। रेड्डी ने तुरंत पैसे देने में असमर्थता जताई। क्योंकि रात में बैंक बंद थे। उन्होंने पैसे निकालने के लिए सुबह तक का समय मांगा। इसके बाद बदमाश ‘पैसे का जल्द इंतजाम करो’ यह कहकर उन्हें छोड़कर चले गए।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधीक्षक एम. वी. चंद्रकांत ने बताया कि दयानंद रेड्डी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष पुलिस टीमें बनाई गई हैं। जांच के दौरान पुलिस कथित अपहरण से जुड़े रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कई अहम सुरागों पर काम कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, अब तक कुछ संदिग्धों की पहचान हो चुकी है। इनमें से दो आरोपी शहर में छिपे होने की आशंका है, जबकि दो अन्य केरल भाग गए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए एक टीम केरल भेजी गई है। शुरुआती जांच में प्रवीण नाम के एक ओला कैब ड्राइवर का नाम सामने आया है। पुलिस को शक है कि वही इस कथित फिरौती की साजिश का मुख्य आरोपी है।

Also Read
View All
अहमदाबाद में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, गुजरात पुलिस की रेड में 131 गिरफ्तार

Delhi Fire: ‘आग बढ़ती गई, लोग गद्दे बिछाकर बचाते रहे जानें; तीसरी मंजिल से बच्चे संग कूदी महिला’, चश्मदीद ने बताई पूरी घटना

ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रही TMC, 60 विधायकों ने रितब्रता बनर्जी को विपक्ष की नेता बनाने के लिए साइन किया पत्र

MLA Vs Naib Tehsildar: अब विधायक के समर्थक बोले- 2 दिन के भीतर नायब तहसीलदार को गिरफ्तार नहीं किया तो करेंगे उग्र आंदोलन

लड़कियों को पिंजरों में कैद करके 700 लोगों ने किया बलात्कार, ब्रिटेन में सक्रिय पाकिस्तानी गिरोह, संसद में उठा मुद्दा