# मंदसौर

हरी झंडी मिली नहीं और यहां नए फिल्टर प्लांट का कर दिया काम शुरू

16 एमएलडी फिल्टर प्लांट की डिजाइन फाइनल हुए बिना शुरू हुआ काम -विभागीय अधिकारियों की साठगांठ से नियम प्रक्रिया को छोड़ अपने हिसाब से कर दिया काम शुरू

2 min read
16 एमएलडी फिल्टर प्लांट की डिजाइन फाइनल हुए बिना शुरू हुआ काम

मंदसौर.अमृत-2 में मंजूरी 11 करोड़ से अधिक की राशि में तीन पानी की टंकियों से लेकर 20 किमी पेयजल लाइन व 16 एमएलडी का नया फिल्टर प्लांट बनना है। इस प्रोजेक्ट में काम शुरू भी हो गया। इस प्रोजेक्ट में रामघाट पर नए फिल्टर प्लांट का काम भले ही शुरू हो गया लेकिन इसकी ड्रांइग डिजाइन को अब तक भोपाल से अप्रुवल मिलने का इंतजार है। भोपाल स्तर से हरी झंडी मिले बिना ही यहां पर प्रारंभिक स्तर का काम शुरू कर दिया।

अब इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि स्थान चयन में नपा के कारण प्रोजेक्ट में देरी हुई। इसी कारण यह लेट हुआ और डिजाइन की अप्रुवल आने वाली है। अधिकारियों से चर्चा के अनुसार फाउंडेशन का काम शुरू किया गया और गड्ढे खोदे जा रहे है। विभाग की शाखा में भले ही यह बात सबको पता है कि बिना ड्रांइग डिजाइन अप्रुवल के काम शुरू हो चुका है लेकिन अधिकारी इस बात की जानकारी से भी अनभिज्ञता जता रहे है।
इसलिए हुई देरी


दरअसल, अमृत-2 में टंकियों के साथ फिल्टर प्लांट भी बनना है। रामघाट पर दो फिल्टर प्लांट है और तीसरा भी यहीं बन रहा है। डीपीआर में यही शामिल था लेकिन नगर पालिका अभिनंदन क्षेत्र के ठिकरिया की ओर तीसरे फिल्टर प्लांट को ले जाने का निर्णय कर रही थी। उसी में इस पर देरी हुई। इस पर तकनीकी अमले ने इंकार किया तो फिर रामघाट पर ही निर्माण करना तय हुआ। इसी फेर में इसकी डिजाइन अब तक अप्रुवल होकर नहीं आई।


अधिकारी से मौखिक बात पर काम चालू
बिना डिजाइन के अप्रुवल के काम शुरू करने के मामले में यह भी बताया जा रहा है कि स्थान चयन में देरी के कारण ड्रांइग डिजाइन अटकी। भोपाल से हरी झंडी मिलना है लेकिन मामला अंतिम दौर में चल रहा है। भोपाल स्तर के विभागीय अधिकारियों की मौखिक मंजूरी पर ठेकेदार ने यहां काम शुरू किया है। डीपीआर व जो डिजाइन तैयार किया गया उसी अनुसार प्रारंभिक काम शुरू किया गया है।


ड्रांइग को अप्रुवल नहीं मिला
नपा जलकर सभापति निलेश जैन ने बताया कि अमृत-2 में 16 एमएलडी का फिल्टर प्लांट रामघाट पर बनने का काम शुरू हो गया है। अभी इसके ड्रांइग डिजाइन का अप्रुवल आना बाकी है। अंतिम दौर में है यह आने वाला है। अभी फाउंडेशन का काम शुरू किया है। इसी कारण फाउंडेशन का काम शुरू किया है। -निलेश जैन, सभापति, जलकर विभाग


मैं दिखवाती हूं
फिल्टर प्लांट का काम चल रहा है। ड्रांइग डिजाइन की अप्रुवल का मामला मैं दिखवाती हूं। -अनिता चोकोटिया, प्रभारी सीएमओ, नपा