# लाइफस्टाइल

Water Calculator : ना ज्यादा ना कम! अपने वजन के हिसाब पिएं पानी; ऐसे करें कैलकुलेट

Water Calculator Chart In Hindi : ना कम पानी औऱ ना ज्यादा; आपके शरीर को जितना चाहिए उतना पिएं। इसके लिए आप वाटर कैलकुलेटर से गणना (Water Calculator Formula) कर सकते हैं।

2 min read
Water Calculator (प्रतीकात्मक तस्वीर) Photo- Gemini AI

Water Calculator As Per Body Weight : पानी के बिना जीवन असंभव है। पर, ज्यादा पानी पीना भी नकुसानदेह है और कम पानी पीना भी। ऐसे में इंसान करे तो करे क्या! इस समस्या का समाधान है- वाटर कैलकुलेट (Water Calculator)। आइए, पानी का गणित समझते हैं:

पानी की मात्रा मापने का सूत्र (Water Calculator Formula)

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मानक के अनुसार, एक सामान्य व्यक्ति को अपने शरीर के वजन के प्रति किलो पर लगभग 33ml पानी पीना चाहिए।

फॉर्मूला:
आपका वजन (kg) X 0.033 = {कुल लीटर}

उदाहरण के लिए: यदि आपका वजन 70 किलो है, तो 70 X 0.033 = 2.31 लीटर।

वाटर कैलकुलेटर चार्ट (Water Calculator Chart)

आप अपने वजन के हिसाब से इस तालिका से सीधे अपनी जरूरत जान सकते हैं:

शरीर का वजन (kg)दैनिक पानी (लीटर)गिलास की संख्या (लगभग)
50 किलो1.6 लीटर6–7 गिलास
60 किलो2.0 लीटर8 गिलास
70 किलो2.3 लीटर9 गिलास
80 किलो2.6 लीटर10–11 गिलास
90 किलो3.0 लीटर12 गिलास

कब ज्यादा पानी पिएं?

ऊपर दिया गया कैलकुलेटर एक 'बेसलाइन' है। आपको निम्नलिखित स्थितियों में पानी की मात्रा बढ़ानी होगी:

  1. व्यायाम (Exercise): हर 30 मिनट के वर्कआउट के लिए अपनी कुल मात्रा में 350ml , से 500ml अतिरिक्त पानी जोड़ें।
  2. मौसम: गर्मी या उमस वाले मौसम में शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है, इसलिए 500ml से 1 लीटर ज्यादा पानी पिएं।
  3. बीमारी: बुखार या संक्रमण होने पर शरीर को रिकवरी के लिए अधिक तरल पदार्थ की आवश्यकता होती है।

सही हाइड्रेशन की पहचान कैसे करें?

कैलकुलेटर के अलावा आपका शरीर भी आपको संकेत देता है:

  • पेशाब का रंग: यदि पेशाब का रंग हल्का पीला या पानी जैसा साफ है, तो आप हाइड्रेटेड हैं। यदि यह गहरा पीला है, तो आपको तुरंत पानी पीने की जरूरत है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न शोधों और वैज्ञानिक अध्ययनों पर आधारित है, जिसका उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना और शैक्षिक जानकारी प्रदान करना है। इसे किसी बीमारी के उपचार या डॉक्टरी सलाह के रूप में न लें। अपनी जीवनशैली या आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले किसी योग्य चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।