# लाइफस्टाइल

Ramadan Mehndi Design: रमजान 2026 का चांद देखने के बाद रचाएं ये 10 खूबसूरत चांद-थीम मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

Ramadan Mehndi Design: अगर आप रमजान 2026 में इफ्तार पार्टी होस्ट करने वाली हैं या किसी इफ्तार में जा रही हैं और आपको मेहंदी लगाना पसंद है, लेकिन आपको मेहंदी लगाना नहीं आता या आपके पास समय कम है, तो आप यहां दी गई सिंपल और आसान चांद से जुड़ी मेहंदी डिजाइन से आइडिया लेकर अपने हाथों में मेहंदी लगा सकती हैं।

3 min read
Ramadan Mehndi Design | image credit- instagram

Ramadan Mehndi Design: रमजान इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र और बरकतों से भरा महीना माना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर का यह नौवां महीना होने के साथ ही इसकी अहमियत ज्यादा इसलिए भी है क्योंकि इसी महीने में हजरत मोहम्मद साहब को कुरआन शरीफ का ज्ञान मिला था। रमजान की शुरुआत चांद दिखने पर होती है, इसलिए मुस्लिम समुदाय के लोग बेसब्री से चांद का इंतजार करते हैं। चांद नजर आने के बाद पूरा महीना रोजा, नमाज और इबादत में बीतता है। साथ ही इफ्तार पार्टी में जाने या घर पर इफ्तार रखने की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं।

ऐसे में अगर आप रमजान 2026 में इफ्तार पार्टी होस्ट करने वाली हैं या किसी इफ्तार में जा रही हैं और आपको मेहंदी लगाना पसंद है, लेकिन आपको मेहंदी लगाना नहीं आता या आपके पास समय कम है, तो आप यहां दी गई सिंपल और आसान चांद से जुड़ी मेहंदी डिजाइन से आइडिया लेकर अपने हाथों में मेहंदी लगा सकती हैं।