# लाइफस्टाइल

Kiwi Good For Gut Health: पेट की समस्या का पक्का इलाज, बस 4 हफ्ते रोज खाएं यह फल, फिर देखें कमाल!

Kiwi Good For Gut Health: पेट की गंदगी साफ करने और कब्ज से छुटकारा पाने के लिए कीवी सबस बेस्ट है। मशहूर सर्जन डॉक्टर ने बताया है कि कैसे 4 हफ्ते तक कीवी खाने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है और पाचन तंत्र को ठीक कर देता है।

2 min read
health benefits of kiwi fruit (source: AI)

Kiwi Good For Gut Health: आजकल हर दूसरा इंसान पेट की गैस और कब्ज से परेशान है। सुबह-सुबह पेट साफ न हो तो पूरा दिन अलग सा लगता है। लोग चूर्ण, गोलियां और क्या-क्या नुस्खे नहीं आजमाते, पर आराम बस कुछ देर का होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक छोटा सा फल आपकी सालों पुरानी कब्ज को दूर कर सकता है? ब्रिटेन के जाने-माने डॉक्टर करन राजन ने एक ऐसी कमाल की बात बताई है जिसे सुनकर आप भी यह फल रोज खाने लगेंगे। उन्होंने बताया है कि अगर आप सिर्फ 1 महीने तक रोज कीवी खाते हैं, तो आप पेट की सभी बीमारियों से बचेंगे।

कीवी के आगे महंगी दवाइयां भी फेल (Kiwi Good For Gut Health)

डॉक्टर राजन ने NIH की रिसर्च के बारे में भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पेट साफ करने के लिए हम जो ईसबगोल या दूसरी दवाइयां लेते हैं, कीवी उनसे कहीं ज्यादा असरदार है। एक टेस्ट के दौरान कुछ लोगों को ईसबगोल दिया गया और कुछ को रोजाना 2 कीवी खिलाए गए।
जो लोग कीवी खा रहे थे, उनका पेट बिना किसी परेशानी और बिना जोर लगाए बहुत आराम से साफ होने लगा। उन्हें पेट में भारीपन और मरोड़ जैसी दिक्कतों से भी छुटकारा मिल गया। डॉक्टर कहते हैं कि कीवी का असर इतना जबरदस्त है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स ने भी अब इसे पेट के लिए सबसे बेहतरीन माना है।

पेट की पूरी सफाई करता है कीवी (Kiwi Good For Gut Health)

कीवी में खास तरह का फाइबर होता है जो इन अच्छे बैक्टीरिया का सबसे पसंदीदा खाना है।
दवाइयां शरीर में जाकर कृत्रिम तरीके से काम करती हैं, लेकिन कीवी आपके पाचन तंत्र को प्राकृतिक रूप से एक्टिव कर देता है। इससे पेट अपने आप साफ होने लगता है।

सर्दी-जुकाम और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी असरदार

कीवी सिर्फ पेट के लिए ही नहीं, बल्कि आपके शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए भी सुपर पावर है। डॉक्टर राजन के अनुसार

  • इसमें संतरों से भी ज्यादा विटामिन-C होता है।
  • यह शरीर के अंदर की गंदगी को बाहर निकालता है।
  • बुजुर्गों के लिए तो यह रामबाण है। जो लोग रोज 2 कीवी खाते हैं, उन्हें सर्दी-खांसी और गले की बीमारियां बहुत कम होती हैं। अगर कभी जुकाम हो भी जाए, तो वे बहुत जल्दी ठीक हो जाते हैं।

कैसे और कब खाएं?

अगर आप चाहते हैं कि आपका शरीर भी एकदम फिट रहे, तो इन बातों का ध्यान रखें

  • रोज सुबह नाश्ते में 2 कीवी खाने की आदत डालें।
  • इसे कम से कम 4 हफ्ते (28 दिन) तक लगातार खाएं।
  • इससे न केवल आपकी कब्ज दूर होगी, बल्कि चेहरे पर चमक आएगी और आप दिनभर फुर्तीला महसूस करेंगे।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।