# लाइफस्टाइल

Byju Raveendran Wife : कभी 4,550 करोड़ रुपए थी संपत्ति, बायजू रविन्द्रन की पत्नी को कहते हैं ‘ब्यूटी विद ब्रेन’, जानिए क्यों

Byju Raveendran Singapore Court: बायजू रवींद्रन को छह महीने की जेल होने की खबर आने के बाद से बायजू (Byju’s) की को-फाउंडर और बायजू रवींद्रन की पत्नी दिव्या गोकुलनाथ चर्चा में हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

2 min read
दिव्या गोकुलनाथ| image credit instagram| divyagokulnath

Byju Raveendran Wife : बुधवार को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगापुर की एक अदालत ने बायजू रविंद्रन को छह महीने की जेल की सजा सुनाई है। जिसके चलते एजुकेशन सेक्टर में अपना नाम बनाने वाली बायजू (Byju’s) की को-फाउंडर और बायजू रविंद्रन की पत्नी दिव्या गोकुलनाथ सुर्खियों में छा गई हैं। जीआरई (GRE) जैसी मुश्किल परीक्षा पास करने वाली दिव्या गोकुलनाथ 'कोटक हुरून लिस्ट' (Kotak Hurun survey) के अनुसार 4,550 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर महिला उद्यमियों में शामिल हो चुकी हैं। इसलिए दिव्या को 'ब्यूटी विद ब्रेन' भी कहा जाता है। आइए, इनके बारे में विस्तार से जानते हैं-

दिव्या गोकुलनाथ कौन हैं?

दिव्या का जन्म 1987 में बेंगलुरु में हुआ था। उनके पिता पेशे से नेफ्रोलॉजिस्ट यानी किडनी रोग विशेषज्ञ हैं और उनकी मां दूरदर्शन में प्रोग्रामिंग एग्जीक्यूटिव थीं।

दिव्या गोकुलनाथ की शिक्षा

दिव्या ने बेंगलुरु के आरवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बायोटेक्नोलॉजी में बी.टेक किया है। इसके बाद उन्होंने अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में पोस्ट-ग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन लेने के लिए जीआरई (GRE - Graduate Record Examination) परीक्षा पास की थी, लेकिन उन्होंने विदेश जाकर पढ़ाई नहीं की।

बेहद स्टाइलिश हैं दिव्या गोकुलनाथ

दिव्या गोकुलनाथ के सोशल मीडिया को देखा जाए तो वे खूबसूरत दिखने के साथ ही बेहद स्टाइलिश भी लगती हैं। वैसे तो वे अक्सर वेस्टर्न ड्रेस पहने दिखती हैं, लेकिन ट्रेडिशनल ड्रेस को भी वे मॉडर्न ट्विस्ट देकर पहनती हैं, जिसका पता उनके इंस्टाग्राम हैंडल से चलता है।

बायजू की शुरुआत

दिव्या ने 2008 में महज 21 साल की उम्र में पढ़ाना शुरू कर दिया था। फिर साल 2011 में दिव्या और रविंद्रन ने साथ मिलकर ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म 'बायजू’ की शुरुआत की। शुरुआत में दिव्या कंपनी के टीचिंग वीडियो में एक टीचर के तौर पर नजर आती थीं। लेकिन कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान, वह कंपनी का कंटेंट, यूजर एक्सपीरियंस और ब्रांड मार्केटिंग संभालने लगी।

बायजू का डाउनफॉल

'कोटक हुरुन' सर्वे के मुताबिक, दिव्या 4,550 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर महिला उद्यमियों में से एक थीं। लेकिन इन दिनों बायजू कंपनी की वैल्यू शून्य हो चुकी है। एडटेक कंपनी पर कर्ज का बोझ, समय पर फाइनेंस रिपोर्ट न दे पाना और सरकारी रेगुलेटरी बॉडीज की सख्ती की वजह से बहुत बुरा वक्त आया है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2021 के लिए ऑडिटेड फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट्स जमा करने की डेडलाइन मिस कर दी थी, जिससे इन्वेस्टर्स और रेगुलेटरी अथॉरिटीज के बीच बवाल हो गया था।

दिव्या और बायजू की लव स्टोरी

अपनी पढ़ाई के दौरान दिव्या उन्हीं ट्यूशन क्लासेज में जाती थीं, जहां बायजू रविंद्रन एक टीचर के तौर पर काम करते थे। उन्होंने बायजू रविंद्रन को अपने मार्गदर्शक (mentor) के रूप में चुना और बाद में उन्हीं के साथ एक टीचर के तौर पर काम करना शुरू किया। दिव्या ने जीआरई पास करने के बाद भी विदेश में पढ़ाई करने का ख्याल छोड़ दिया। इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और उन्होंने शादी कर ली।