# लाइफस्टाइल

Anjeer Khane Ke Fayde: सुबह पेट साफ नहीं होता? डॉक्टर ने बताया- सिर्फ 2 भीगे अंजीर से दूर करें पुरानी कब्ज

Anjeer Khane Ke Fayde: अंजीर को कच्चा खाने के बजाय रात भर भिगोकर खाने से मिलते हैं दोगुने फायदे। कब्ज, कमजोरी और दिल की बीमारियों से बचने के लिए डॉक्टर की यह सलाह जरूर मानें।

2 min read
anjeer khane ke fayde (source: gemini)

Anjeer Khane Ke Fayde: आजकल हर दूसरा इंसान चाहे बच्चा हो या बड़ा सब पेट की समस्याओं से परेशान है। कभी गैस, तो कभी कब्ज और कभी दिनभर शरीर में भारीपन। हम चूर्ण और गोलियां तो बहुत खाते हैं, लेकिन जड़ पर काम नहीं करते। दिल्ली के मशहूर डॉक्टर शुभम वत्स ने एक ऐसी आसान चीज बताई है जो आपके किचन में ही है और बड़े-बड़े सप्लीमेंट्स को फेल कर सकती है। डॉक्टर का कहना है कि अगर आप अंजीर तो सही तरीके से खाते हैं, तो यह आपके शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह न केवल पेट को साफ रखेगा, बल्कि आपकी कमजोर हड्डियों को भी मजबूत करेगा।

पेट की हर समस्या होगी सही

अंजीर कोई साधारण फल नहीं है, बल्कि यह फाइबर का पावरहाउस है। डॉक्टर वत्स बताते हैं कि अंजीर में दो तरह के फाइबर होते हैं जिससे सुबह बिना किसी परेशानी के पेट साफ हो जाता है। अगर आप सालों से कब्ज से परेशान हैं, तो अंजीर आपके लिए बेस्ट है। यह नेचुरल तरीके से पेट की गंदगी को बाहर निकालता है और आपको हल्का महसूस कराता है।

कैल्शियम, आयरन और खून की कमी होगी दूर

शरीर में कैल्शियम और आयरन की कमी है। अंजीर में कैल्शियम भरपूर होता है (100 ग्राम में करीब 162 मिलीग्राम), जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद आयरन आपके खून को बढ़ाता है, जिससे चेहरे पर चमक आती है और आप दिनभर फ्रेश महसूस करते हैं। डॉक्टर के अनुसार, यह दिल के लिए भी बहुत अच्छा है। इसमें मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं और नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल बाहर निकालते हैं।

खाने का आसान तरीका

अंजीर का पूरा फायदा तभी मिलता है जब इसे भिगोकर खाया जाए। सूखे अंजीर थोड़े कड़वे होते हैं जिन्हें पचाना मुश्किल हो सकता है।

  • रात को सोने से पहले 2 या 3 सूखे अंजीर एक कप पानी में भिगो दें।
  • पूरी रात उन्हें भीगने दें ताकि वे फूलकर नरम हो जाएं।
  • सुबह उठते ही सबसे पहले इन भीगे हुए अंजीर को खूब चबाकर खाएं।
  • अगर आप चाहें तो बचा हुआ पानी भी पी सकते हैं, क्योंकि उसमें भी अंजीर के गुण आ जाते हैं।

क्यों है यह फायदेमंद?

आजकल हम अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अंजीर जैसे छोटे से फल को अपनी डाइट में शामिल करना बहुत आसान है। यह नेचुरल मीठा होता है, इसलिए यह आपकी शुगर की क्रेविंग को भी शांत करता है। अगर आप इसे रोजाना अपनी रूटीन का हिस्सा बनाते हैं, तो आपको कुछ ही दिनों में अपने शरीर की एनर्जी और डाइजेशन में बड़ा फर्क दिखने लगेगा।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।