# कोरीया

Leopard killed Cow: एमसीबी में तेंदुए ने 12 दिन पहले बुजुर्ग को मार डाला था, अब गाय का किया शिकार, फैली दहशत

Leopard killed Cow: गांव के नजदीक तेंदुए के पहुंचने से गांव में भय का माहौल, कोरिया जिले के वनपरिक्षेत्र कुंवारपुर क्षेत्र का मामला, पटोरीहा नाला के आसपास विचरण कर रहा तेंदुआ

3 min read
Leopard (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर. मनेंद्रगढ़ वनमंडल के कुंवारपुर परिक्षेत्र के पटोरीहा नाला में तेंदुआ (Leopard killed Cow) मूवमेंट होने से तेंदूपत्ता तोडऩे वाले ग्रामीण भयभीत हैं। इसी बीच शनिवार की रात तेंदुए ने गांव में एक गाय को अपना शिकार बनाया है। इस घटना के 12 दिन पूर्व इसी वन परिक्षेत्र अंतर्गत एक गांव में अलसुबह शौच के लिए निकले एक बुजुर्ग को तेंदुए ने मार डाला था। इस दौरान वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से मना किया गया था। अब गाय को मार डालने से लोग फिर दहशत में आ गए हैं।

वन परिक्षेत्र कुवांरपुर अंतर्गत गांजर क्षेत्र के पीएफ 1228 कंपार्टमेंट नंबर स्थित पटोरीहा नाला में तेंदुआ विचरण कर रहा है। क्षेत्र में लगातार घटनाओं के कारण जंगल से लगे गांवों में दहशत है। बीती रात तेंदुए (Leopard killed Cow) ने ग्रामीण छोटे लाल यादव की गाय का शिकार कर लिया।

Cow dead body (Photo- Patrika)

बताया जा रहा है कि तेंदुआ गाय को मारने के बाद झाडिय़ों में घसीटकर ले गया है, जहां आसपास मौजूद है। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में हडक़ंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वर्तमान में तेंदूपत्ता तोड़ाई का कार्य भी चल रहा है। जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगल के भीतर मौजूद थे।

तेंदुए (Leopard killed Cow) की मौजूदगी की खबर से लोगों में डर का माहौल बन गया। मामले में ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, निगरानी करने और ग्रामीणों की सुरक्षा की मांग रखी है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिन से क्षेत्र में लगातार तेंदुए की गतिविधियां बढ़ी हैं। इससे लोगों का जंगल जाना मुश्किल हो गया है।

खासकर तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य में लगे मजदूरों और ग्रामीणों को हर समय हमले का खतरा बना हुआ है। क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं (Leopard killed Cow) को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हैं। लोगों का कहना है कि वन विभाग जल्द कार्रवाई करे। जंगल क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर तेंदूपत्ता तोडऩे वाले ग्रामीणों की सुरक्षित करे।

दो सप्ताह पहले एक ग्रामीण की हो गई थी मौत

इसी वन क्षेत्र के समीप ग्राम पंचायत डोगरीटोला-प में 2 सप्ताह पहले तेंदुए के हमले (Leopard killed Cow) में एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। रात में घर के बाहर सोने वाले बजुर्ग कुंवारे सिंह 5 मई को शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। उसी समय तेंदुए ने हमला कर दिया था। हमले में मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।

Leopard foot print (Photo- Patrika)

वन विभाग की जांच में घटनास्थल पर तेंदुए के पंजों के निशान भी पाए गए थे। घटना के बाद से ग्रामीणों में पहले से ही डर का माहौल बना हुआ है। वहीं तेंदुए ने अब गाय को अपना शिकार बनाया है।

Leopard killed Cow: तेंदूपत्ता तोडऩे वालों से रेंजर की अपील

कुंवारपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी दिनेश साहू का कहना है कि जंगल में तेंदूपत्ता तोडऩे जाने वाले ग्रामीण अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। वन विभाग ने तेंदुए के हमले (Leopard killed Cow) में मृत गाय का प्रकरण तैयार कर लिया गया है। उसके मालिक को मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाएगी।

Also Read
View All
Indian Railway: बौरीडांड़-बैकुंठपुर डबल रेल लाइन बिछाने चोरी की रेत का उपयोग, खनिज विभाग है मौन, सिर्फ ग्रामीणों पर कार्रवाई क्यों?

Jagadguru Rambhadracharya: 22 भाषा में धाराप्रवाह बोल सकता हूं, मेरे जगद्‌गुरुत्व का परीक्षण करा लें, रामभद्राचार्य का विधानसभा नेता प्रतिपक्ष को चुनौती

Fertilizer Scam Case: 68 लाख का खाद घोटाला करने वाला समिति प्रबंधक गिरफ्तार, पूछताछ में किया ये चौंकाने वाला खुलासा

Water crisis in Chirimiri: भीषण गर्मी में चिरमिरी निगम में पेयजल संकट, एक नल के भरोसे शहर के लोग, महिलाओं की हो रही फजीहत

Girl Murder: प्रेमी-प्रेमिका कर रहे थे बात, अचानक पहुंचे बदमाशों ने शुरु कर दी छेडख़ानी, विरोध पर बेरहमी से पीटा, युवती की मौत