# कोरीया

Fertilizer Scam Case: 68 लाख का खाद घोटाला करने वाला समिति प्रबंधक गिरफ्तार, पूछताछ में किया ये चौंकाने वाला खुलासा

Fertilizer Scam Case: आरोपी समिति प्रबंधक की निशानदेही पर अब तक 200 बोरा खाद बरामद, एमसीबी जिले के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति जिल्दा का मामला

2 min read
Seized fertilizer (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर/बचरापोड़ी। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति जिल्दा में 68 लाख का खाद घोटाले (Fertilizer Scam Case) में आरोपी समिति प्रबंधक अखिल चंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाली पुलिस ने मामले में अभी तक 200 बोरी खाद बरामद कर लिया है। वहीं खरीदारों की तलाश में जुटी है। इधर पुलिस की पूछताछ में समिति प्रबंधक ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। वहीं ऐसी भी चर्चा है कि 2 राजनैतिक पार्टियों के ब्लॉक व मंडल स्तर के पदाधिकारी भी इसमें शामिल हैं, क्योंकि पुलिस द्वारा उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

जिल्दा सहकारी समिति में 247 मीट्रिक टन खाद को बिचौलियों को बेचने के मामले (Fertilizer scam) में सहायक पंजीयक सहकारिता आयुष प्रताप सिंह, सहकारी बैंक नोडल अधिकारी कल्लू प्रसाद मिश्रा, समिति प्रबंधक अखिल चंद को निलंबित किया गया है। वहीं आरोपी समिति प्रबंधक के खिलाफ कोतवाली पुलिस की जांच की रफ्तार बढ़ी है।

मामले में समिति प्रबंधक अखिल चंद (Society Manager arrested) को उसके घर जिल्दा से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अभी तक 200 बोरी खाद बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि सरकारी खाद को ग्राम पंचायत बैमा में बिचौलिया के घर से बरामद किया गया है। पुलिस टीम खाद खरीदी करने वाले बिचौलियों को पकडऩे तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि कृषि, राजस्व एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त टीम की मौजूदगी में जिल्दा समिति के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया था, जहां ऑनलाइन रेकॉर्ड के अनुसार समिति में कुल 431.55 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध होना दर्शाया गया था। जबकि गोदाम में मात्र 184.80 मीट्रिक टन उर्वरक पाया गया। स्टॉक में कुल 246.75 मीट्रिक टन खाद गायब थी। जिसकी अनुमानित कीमत 68 लाख बताई गई है।

2 पार्टियों के पदाधिकारियों की संलिप्तता की चर्चा

खाद घोटाले का आरोप समिति प्रबंधक अखिल चंद ने पुलिस को पूछताछ में कई चौकाने वाली बातें बताई है। ऐसी चर्चा है कि 1800 बोरी जिल्दा के बिचौलिया, 1200 बोरी पोड़ी के बिचौलिया, 50 बोरी जिलीबांध के बिचौलिया को बेची है। इसके अलावा पोड़ी के बरपारा, ग्राम तेलईमुड़ा सूरजपुर के बिचौलिया को खाद बेचा गया है।

ऐसी चर्चा है कि खाद घोटाले (Huge fertilizer scam case) में संलिप्तता के संदेह पर 2 राजनैतिक दल के मंडल व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को संदेह के आधार पर पूछताछ करने तलब किया गया था। हालांकि, नेताओं को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। दूसरी ओर ग्रामीणों के बीच खाद घोटाला मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है।

Fertilizer Scam Case: 200 बोरी खाद बरामद

इस संबंध में बैकुंठपुर कोतवाली थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि जिल्दा समिति में खाद गबन के आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले (Jilda society fertilizer scam) में अभी तक 200 बोरी खाद बरामद हुआ है। आगे की विवेचना की जा रही है।

Also Read
View All
Indian Railway: बौरीडांड़-बैकुंठपुर डबल रेल लाइन बिछाने चोरी की रेत का उपयोग, खनिज विभाग है मौन, सिर्फ ग्रामीणों पर कार्रवाई क्यों?

Jagadguru Rambhadracharya: 22 भाषा में धाराप्रवाह बोल सकता हूं, मेरे जगद्‌गुरुत्व का परीक्षण करा लें, रामभद्राचार्य का विधानसभा नेता प्रतिपक्ष को चुनौती

Water crisis in Chirimiri: भीषण गर्मी में चिरमिरी निगम में पेयजल संकट, एक नल के भरोसे शहर के लोग, महिलाओं की हो रही फजीहत

Girl Murder: प्रेमी-प्रेमिका कर रहे थे बात, अचानक पहुंचे बदमाशों ने शुरु कर दी छेडख़ानी, विरोध पर बेरहमी से पीटा, युवती की मौत

Huge Fertilizers Scam: 68 लाख की 247 मीट्रिक टन खाद गायब, कलेक्टर बोलीं- मैनेजर को निलंबित करो, दर्ज कराओ एफआईआर