# जॉब्स

ISRO JTO Recruitment 2021: जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

ISRO JTO Recruitment 2021: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (JTO) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार...

less than 1 minute read
ISRO

ISRO JTO Recruitment 2021: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (JTO) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 20 नवंबर 2021 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप में इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 20 नवंबर 2021

रिक्तियों का विवरण
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर - 6 पद

पात्रता मानदंड
उक्त पदों के लिए आवेदक का ग्रेजुएशन और पीजी होना जरुरी है। संबंधी भाषा के लिए विस्तृत जानकारी अधिसूचना में दी गई है। अतः पात्रता संबंधी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार केवल ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन का लिंक जल्द ही isro.gov.in पर सक्रिय हो जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2021 है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।