# जौनपुर

यूपी में एनकाउंटर में मारे गए 85% PDA वर्ग के! अखिलेश का जौनपुर मुठभेड़ पर सवाल

Up politics news : अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि पूरे प्रदेश में सबसे अधिक एनकाउंटर पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का किया जा रहा है।

2 min read
सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Photo- IANS)

जौनपुर में दूल्हा हत्याकांड के आरोपी की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद अब उत्तर प्रदेश में यह राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि रवि यादव नामक शख्स ने दूल्हा आजाद बिन्द की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में वह मारा गया था। इस मामले को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला किया है और मुठभेड़ को फर्जी करार दिया है। अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 85% एनकाउंटर पीडीए वर्ग के लोगों का हुआ है, ऐसा बताया जा रहा है।

अखिलेश ने सरकार से मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि पूरे प्रदेश में सबसे अधिक एनकाउंटर पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर विधानसभा में जवाब मांगा है। वीडियो को शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा 'जिस एनकाउंटर के पीछे चले मर्जी, समझो वो है फर्जी'। अखिलेश यादव ने सरकार की मंसा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार पूरे प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर करवा रही है और झूठी वाहवाही लूट रही है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फेक एनकांउटर को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। अखिलेश ने कहा कि सरकार पूरे प्रदेश में समाज को बांटना चाहती है और नफरत फैलाने का काम कर रही है व फर्जी मुठभेड़ की संस्कृति अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रदेश में हो रही फर्जी मुठभेड़ दिमागी उपज का हिस्सा है और जानबूझकर इसे सही ठहरने की कोशिश की जाती है।

सरकारी ताकत का दुरूपयोग

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में फर्जी मुठभेड़ के जरिए सरकारी ताकत का दुरुपयोग हो रहा है और ऐसा करने वाले लोग कोई आम व्यक्ति नहीं बल्कि सरकारी अपराधी हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार पूरे प्रदेश में अपना वर्चस्व कायम करना चाहती है और इसीलिए लगातार एनकाउंटर किए जा रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि बीते दिनों जौनपुर में यादव पुजारी का एनकाउंटर किया गया था, उस समय समाजवादी लोगों ने लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने कहा है कि इस तरह के एनकाउंटर महज एनकाउंटर तक की सीमित नहीं होते, बल्कि उसे परिवार को भी अंधेरे में धकेल देते हैं, जिस परिवार का सदस्य मारा जाता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस तरह से फर्जी एनकाउंटर करने वाले लोगों के परिवार के लोग भी जानते हैं कि उनका बेटा और पति अपराधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की सरकार जानबूझकर प्रदेश के पुलिस कर्मियों को हिंसा करने की तरफ धकेल रही है और उन्हें सोचा समझा अपराधी बनाने का काम कर रही है। अखिलेश ने कहा है कि एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी जानते हैं कि वह क्या कर रहे हैं और कभी-कभी वह खुद को भी शर्मिंदगी महसूस करते हैं।

कस्टोडियल डेथ में यूपी एक नंबर पर: अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा है कि फर्जी एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों को भी यह पता होता है कि वह सिर्फ एक एनकाउंटर ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि हत्या करके एक जघन्य अपराध भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि ऐसे पुलिसकर्मी मानसिक बीमारी के भी शिकार हो रहे हैं जिसका जीता जागता उदाहरण कासगंज में देखने को मिला, जहां एक महिला को उसके पति के एनकाउंटर का डर दिखाकर उसका शोषण किया गया। अखिलेश यादव ने दावा किया है कि कस्टोडियल डेथ के मामले में उत्तर प्रदेश पूरे देश में पूरे नंबर पर है।