# जशपुर

Jashpur Road Accident: जशपुर में बड़ा हादसा, आम से लदा पिकअप पुलिया से गिरा, ड्राइवर की मौके पर मौत

Chhattisgarh Road Accident: जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में कच्चा आम से लदा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से गिर गया, जिसमें चालक की मौत हो गई।

2 min read
पुलिया से गिरा आम से लदा पिकअप (photo source- Patrika)

Jashpur Road Accident: जशपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां कच्चा आम से लदा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गया। यह हादसा श्रीनदी पुलिया के पास हुआ, जिसमें वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप (Pickup) ओडिशा से अंबिकापुर (Ambikapur) की ओर जा रहा था, तभी अचानक नियंत्रण बिगड़ने से यह दुर्घटना हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।

Chhattisgarh Road Accident: जानें पूरा मामला…

जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हुआ, जिसमें कच्चा आम से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गया। इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

श्री नदी पुलिया के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन (pickup vehicle) ओडिशा से कच्चा आम लेकर अंबिकापुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान खारीझाड़िया स्थित श्रीनदी पुलिया के पास वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सीधे नीचे जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए।

स्थानीय लोगों ने जताई चिंता

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया काफी संकरी है और यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था (security arrangements) और सड़क सुधार की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।

Chhattisgarh Road Accident: पुलिस जांच जारी

कुनकुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक चालक की पहचान की प्रक्रिया की जा रही है। सड़क सुरक्षा को लेकर जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए। जैसे: वाहन चलाते समय सीट बेल्ट/हेलमेट का उपयोग करें। नशे की हालत में ड्राइविंग (driving) न करें। थकान या नींद में वाहन न चलाएं। गति सीमा का पालन करें। सड़क नियमों का पालन करें।

दो तेज रफ्तार बाइक की टक्कर

वहीं पिछले महीने भी जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे -43 सड़क में ग्राम कछार के पास सोमवार देर रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जब दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक के चालकों की मौत हो गई, जबकि एक की पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।